Adityapur tribute to Md.Rafi:परिमल के स्वरांजलि सभा में सुरों के बादशाह मोहम्मद रफी की याद में कलाकारों ने बांधा समा Video

Adityapur : साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था परिमल के द्वारा आज आदित्यपुर-2 के मार्ग संख्या-04 स्थित कुणाल सभागार में दिवंगत पार्श्व गायक मो0 रफी की की याद में स्वरांजली सभा आयोजित की गई। जिसमें कलाकारों ने गीतों से मोहम्मद रफी को श्रद्धांजलि दी।

ये भी पढ़ें:हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ नटराज संगीत विद्यालय का वार्षिक महोत्सव 2023

कलाकारों को सम्मानित करते अतिथि
आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी विजय शंकर मिश्रा, जन कल्याण मोर्चा के अध्यक्ष ओमप्रकाश, कांग्रेस के कार्यकारी जिलाध्यक्ष अंबूज कुमार, महिला नेत्री शरदा देवी, रविन्द्र नाथ चौबे, मनोज सिंह, पूर्व पार्षद नीतू शर्मा, अनिल वर्मा व आरती वर्मा अतिथि के रुप में उपस्थित थे. इस दौरान मो0 रफी के साथ गीत गाने वाले राजेन्द्र सिंह भाटिया व सुलखन सिंह भाटिया जैसे कलाकारों के द्वारा रफी साहब के गाये गानों को अपनी सुरीली आवाज में प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया. इस अवसर पर सुबोध शरण, सुरेश धारी, अशोक कुमार, लक्ष्मण प्रसाद, संतु घोष, धीरज सिन्हा, संजीव सिंह, संजय स्वर्णकार, गौतम गोराई, प्रमोद कुमार, प्रवीण कुमार, संजय गुप्ता, मनोहर कुमार, सुबोध शरण, रजत शर्मा, संजीव मेहता, नीतू शर्मा, खिरोद सरदार, ओमप्रकाश चौरसिया आदि ने भी गीत गाकर मोहम्मद रफी को याद किया घंटे चले इस सुरमई शाम का गवाह कई लोग बने।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोल्हान मुखिया सम्मेलन

Adityapur Municipal Corporation: आदित्यपुर नगर निगम: नवनिर्वाचित बोर्ड की पहली बैठक में विकास योजनाओं पर मुहर, ​25 करोड़ की लागत से जागृति मैदान में बनेगा अत्याधुनिक निगम कार्यालय; साफ-सफाई और पेयजल के लिए बनी विशेष रणनीति