Adityapur:अनियंत्रित टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी

सरायकेला: जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टाटा-कांड्रा मुख्य मार्ग बिको मोड के पास शुक्रवार दोपहर एक अनियंत्रित मालवाहक टेंपो की चपेट में आकर बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए.

सड़क दुर्घटना में घायल हुए बाइक सवार दोनों युवक लहूलुहान अवस्था में सड़क पर पड़े रहे, जिन्हे आदित्यपुर पुलिस के सहयोग से एंबुलेंस से अस्पताल भिजवाया गया, प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक (संख्या JH05DA 2578) पर सवार होकर दो युवक गम्हरिया से आदित्यपुर की तरफ जा रहे थे ,तभी बीको मोड़ के पास एक अनियंत्रित माल वाहक टेंपो से उनकी जोरदार टक्कर हो गई, घटना के बाद दोनों बाइक सवार युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गए और तकरीबन आधे घंटे तक लहू लुहान अवस्था में सड़क पर पड़े. रहे बाद में स्थानीय लोगों द्वारा आदित्यपुर पुलिस को सूचित किया गया ,जिसके बाद दोनों घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, बाइक सवार घायल दोनों युवक कमरिया क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *