Adityapur ​NIT Gen-Z Post Office:एनआईटी जमशेदपुर में खुला कोल्हान का पहला ‘जेन-जेड’ डाकघर ​डिजिटल उपकरणों से लैस, अब छात्रों को मिलेगा कॉर्पोरेट ऑफिस जैसा अनुभव

Adityapur: नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एनआईटी) जमशेदपुर के परिसर में सोमवार को कोल्हान क्षेत्र के पहले ‘जेन-जेड’ (Gen-Z) डाकघर का भव्य उद्घाटन किया गया। यह अत्याधुनिक पोस्ट ऑफिस अब छात्रों और कर्मचारियों को एक नया, डिजिटल और सुविधा संपन्न अनुभव प्रदान करेगा।

NIT Jamshedpur IAC 2025: एनआईटी जमशेदपुर में IAC 2025 भव्य आगाज़, इंडस्ट्री–अकादमिया साझेदारी को नई दिशा, 25 करोड़ की नई सुविधाओं का उद्घाटन

डाकघर का उद्घाटन एनआईटी जमशेदपुर के निदेशक, प्रो. डॉ. गौतम सूत्रधर और वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस मौके पर निदेशक प्रो. सूत्रधर ने अपनी पुरानी यादें साझा करते हुए कहा कि पहले की तुलना में अब इस परिसर में सुरक्षा और सुविधाओं का काफी विस्तार हुआ है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नवीनीकरण (रिनोवेशन) के बाद यह नया डाकघर किसी कॉर्पोरेट ऑफिस से कम नहीं है, जिससे संस्थान के छात्रों को इसका भरपूर लाभ मिल सकेगा।

 

​वरिष्ठ डाक अधीक्षक उदयभान सिंह ने इस परियोजना को कोल्हान का बहुप्रतीक्षित सपना बताते हुए कहा कि डाकघर का संपूर्ण आधुनिकीकरण किया गया है। उन्होंने बताया कि इसमें डिजिटल पेंटिंग्स, आधुनिक उपकरण और एक विशेष छात्र-अनुकूल स्पेस शामिल है। उनका लक्ष्य है कि यह पोस्ट ऑफिस केवल डाक सेवाओं तक ही सीमित न रहे, बल्कि यह छात्रों को ऐसा अनुभव प्रदान करे जो उन्हें अब तक किसी सरकारी दफ्तर में देखने को नहीं मिला है।


​यह जेन-जेड डाकघर डिजिटल उपकरणों से पूरी तरह लैस है, जो इसे तकनीकी रूप से उन्नत बनाता है। इस पहल से न केवल डाक सेवाओं में गति और पारदर्शिता आएगी, बल्कि यह एनआईटी जमशेदपुर परिसर को एक आधुनिक और डिजिटल हब के रूप में भी स्थापित करेगा। उद्घाटन समारोह में कोल्हान प्रमंडल क्षेत्र के कई डाककर्मी और एनआईटी कॉलेज के कर्मचारी मौजूद थे। यह नया डाकघर अब संस्थान के छात्रों की डिजिटल जरूरतों को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

http://Adityapur NIT Mahavir Ram Memorial Trust Donate 20 lakhs: एनआईटी जमशेदपुर के मेधावी छात्रों को मिलेगी छात्रवृत्ति, महावीर राम मेमोरियल ट्रस्ट ने दिया 20 लाख का चेक