Adityapur Urja mela: ऊर्जा मेला में विद्युत उपभोक्ताओं के समस्याओं का हुआ निदान

आदित्यपुर: कोल्हान प्रमंडल समेत आदित्यपुर, गम्हरिया में निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को ऊर्जा मेला का आयोजन किया गया. ऊर्जा मेला में उपभोक्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी .

ऊर्जा मेले में मौजूद  विद्युत सहायक अभियंता संजय कुमार ने बताया कि ऊर्जा मेला पूरे राज्य में एक साथ लगाया जा रहा है. जिसमें विद्युत आपूर्ति संबंधी मामलों को सुलझाई जा रही है. मेले में बिजली लाइन को दुरुस्त कराने के लिए पोल, तार आदि चेंज करने, मीटर बदलने, नए मीटर लगाने, बिल गड़बड़ी संबंधी वादों का समाधान ऑन-द- स्पॉट किया गया.ऊर्जा मेला आदित्यपुर दो के रोड नंबर 14 राम मंदिर में जबकि गम्हरिया के टीचर्स ट्रेनिंग कैम्पस में लगाया गया. ऊर्जा मेले में सुरेश कुमार, कय्यूम अंसारी, राजेश महतो, विकास कुमार, लक्ष्मी कांत पांडेय, मनु भगवान, संजय, रवि आदि शामिल रहे. सहायक अभियंता ने बताया कि बिजली आपूर्ति की समस्याएं को सुलझाने के लिए ऊर्जा मेला का आयोजन लगातार जारी रहेगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप