Adityapur Ward 16: निर्विरोध जीत के बाद पार्षद राजरानी महतो का संकल्प: ‘स्वच्छ आदित्यपुर’ के लिए कचरा निस्तारण प्लांट का होगा निर्माण, लगातार चौथी बार मिली कमान

Adityapur (आदित्यपुर) : आदित्यपुर नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या 16 में एक बार फिर राजरानी महतो का वर्चस्व कायम हुआ है। निर्विरोध निर्वाचित होकर लगातार चौथी बार पार्षद की कमान संभालने वाली राजरानी महतो ने अपनी इस ऐतिहासिक जीत के बाद वार्ड वासियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Adityapur Municipal Election: Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 23 से प्रत्याशी अवधेश सिंह ने खोला चुनावी कार्यालय, जारी किया ‘विकास संकल्प पत्र’

बता दें कि बीते 6 फरवरी को निर्वाचन पदाधिकारी सह गम्हरिया अंचलाधिकारी प्रवीण कुमार द्वारा उन्हें आधिकारिक तौर पर जीत का प्रमाण पत्र (सर्टिफिकेट) सौंपा जा चुका है। उन्होंने क्षेत्र के विकास और स्वच्छता को लेकर अपनी कार्ययोजना स्पष्ट कर दी है।

​बोर्ड गठन के बाद कचरा निस्तारण पर रहेगा फोकस

​अपनी प्राथमिकताओं को साझा करते हुए पार्षद राजरानी महतो ने कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य ‘स्वच्छ आदित्यपुर’ की परिकल्पना को धरातल पर उतारना है। उन्होंने घोषणा की कि नगर निगम बोर्ड का गठन होते ही पहली बैठक में वर्षों से लंबित कचरा निस्तारण प्लांट की स्थापना का मुद्दा प्रमुखता से उठाया जाएगा।

​अधूरे कार्यों को दी जाएगी गति

​राजरानी महतो ने कहा, “जनता ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगी। पिछले कार्यकाल के जो विकास कार्य किन्हीं कारणों से अधूरे रह गए थे, उन्हें इस बार युद्ध स्तर पर पूरा किया जाएगा।” उन्होंने क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं जैसे जल निकासी, सड़क सुदृढ़ीकरण और लाइट की व्यवस्था को बेहतर बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

http://Adityapur Ward 17:आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में अमित सिंह ने विकास के वादों के साथ पेश किया चुनावी संकल्प पत्र , बुनियादी सुविधाओं को बनाया मुख्य एजेंडा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव

आदित्यपुर

Adityapur Railway Station GM Visit: आदित्यपुर बनेगा अत्याधुनिक सैटेलाइट स्टेशन: जीएम अनिल कुमार मिश्रा ने परखा विकास कार्यों का दम ​चक्रधरपुर रेल मंडल में यात्री सुविधाओं और बुनियादी ढांचे को विस्तार देने के लिए रेलवे ने कसी कमर।