आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव 2026 को लेकर वार्ड 17 में चुनावी सरगर्मी अपने चरम पर है। पूर्व पार्षद और इस बार के सशक्त पार्षद प्रत्याशी अम्बुज कुमार ने क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है। ‘बल्ला छाप’ चुनाव चिह्न के साथ मैदान में उतरे अम्बुज कुमार को जनता का भरपूर स्नेह और समर्थन मिलता दिख रहा है।

सुबह की सैर के साथ संवाद
अपने अभियान की शुरुआत अम्बुज कुमार ने स्थानीय पार्कों और सार्वजनिक स्थलों पर मॉर्निंग वॉकर्स के साथ संवाद कर की। इस दौरान उन्होंने बुजुर्गों और युवाओं से चर्चा करते हुए उनके सुझाव लिए और बताया कि स्वास्थ्य और पर्यावरण उनकी प्राथमिकताओं में सबसे ऊपर हैं।
घर-घर दस्तक और विकास का ब्लूप्रिंट
मॉर्निंग वॉकर्स से मुलाकात के बाद अम्बुज कुमार ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगों से आशीर्वाद लिया। उन्होंने अपने एजेंडे में नगीनापुरी की गंभीर बाढ़ समस्या के स्थायी समाधान और क्षेत्र में जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए HYDT बोरिंग के जाल बिछाने जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को प्रमुखता से रखा है।
अम्बुज कुमार ने कहा, “वार्ड 17 का विकास मेरा लक्ष्य नहीं, बल्कि मेरा संकल्प है। पिछले अनुभवों के आधार पर मैंने चहुंमुखी विकास का जो ब्लूप्रिंट तैयार किया है, उसे जनता के सहयोग से धरातल पर उतारना है।” स्थानीय लोगों में उनके पुराने कार्यों और सुलभ व्यवहार को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है, जिससे उन्हें दोबारा वार्ड की कमान सौंपने की तैयारी चर्चा का विषय बनी हुई है।








