Adityapur Ward 17: युवाओं ने थामा ‘बल्ला’, वार्ड 17 में पूर्व पार्षद अम्बुज कुमार के पक्ष में जबरदस्त गोलबंदी, पहली बार वोट डालने वाले युवाओं ने पदयात्रा कर अम्बुज कुमार पांडेय के लिए मांगा समर्थन

वार्ड 17

आदित्यपुर: वार्ड 17 के चुनावी रण में समीकरण तेजी से बदलते नजर आ रहे हैं। पूर्व पार्षद और कर्मठ प्रत्याशी अम्बुज कुमार पांडेय के पक्ष में अब युवाओं ने कमान संभाल ली है। शुक्रवार सुबह वार्ड के ‘फर्स्ट टाइम वोटर्स’ (पहली बार मतदान करने वाले युवाओं) ने भारी संख्या में अम्बुज कुमार से मुलाकात की और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की।

Adityapur Ward 34: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 34 में रिंकी देवी का तूफानी जनसंपर्क, बुनियादी सुविधाओं को बनाया चुनावी ढाल, स्वच्छता, बिजली और पानी के संकल्प के साथ जनता के बीच पहुँचीं रिंकी देवी

​पदयात्रा से शक्ति प्रदर्शन समर्थन की घोषणा के साथ ही सैकड़ों नौजवानों ने वार्ड के विभिन्न क्षेत्रों में पदयात्रा निकाली। इस दौरान युवाओं ने आम जनमानस और जागरूक मतदाताओं से अपील की कि वे एक साफ-सुथरी छवि वाले और अनुभवी प्रत्याशी को चुनें। युवाओं के इस उत्साह ने क्षेत्र में अम्बुज कुमार की दावेदारी को और मजबूती प्रदान की है।

 वार्ड 17

​लोभ-लालच और जातिवाद से ऊपर उठने का आह्वान

पदयात्रा में शामिल नौजवानों ने स्पष्ट संदेश दिया कि लोकतंत्र में मतदान योग्य नेतृत्व चुनने का सबसे बड़ा अधिकार है। युवाओं ने कहा, “हमें अपने वोट को लोभ, लालच या जाति-पात के नाम पर बर्बाद नहीं करना है।” प्रथम मतदाता अंकित सिंह चौहान ने बताया कि वे अम्बुज कुमार द्वारा पूर्व में किए गए विकास कार्यों और उनके निरंतर सामाजिक जुड़ाव से बेहद प्रभावित हैं, इसी कारण युवाओं ने उन्हें जिताने का संकल्प लिया है।

​बल्ला छाप पर बटन दबाने की अपील युवा मतदाताओं ने घर-घर जाकर लोगों से चुनाव चिह्न ‘बल्ला छाप’ (क्रमांक संख्या 3) पर मोहर लगाकर अम्बुज कुमार को विजयी बनाने का आग्रह किया। वहीं, युवाओं के इस स्वतः स्फूर्त समर्थन को देखकर अम्बुज कुमार ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया और विश्वास दिलाया कि वे वार्ड के विकास और युवाओं की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे।

http://Adityapur News Ward 23: आदित्यपुर: वार्ड 23 में ओम प्रकाश (सोनू) का सघन जनसंपर्क, विकास की हुंकार, बेबी वॉकर छाप के साथ चुनावी मैदान में उतरे सोनू को मिल रहा भारी जन समर्थन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप