Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो का तूफानी जनसंपर्क, ‘ईमानदारी और सेवा’ बना चुनावी मुद्दा, महिलाओं की टोली के साथ सुप्रिया महतो ने किय जनसंपर्क

वार्ड 2

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मी के बीच वार्ड संख्या 2 में चुनावी समीकरण तेजी से बदलने लगे हैं। बुधवार को पार्षद पद की प्रत्याशी श्रीमती सुप्रिया महतो ने महिलाओं की एक विशाल टोली के साथ क्षेत्र में सघन जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान महिलाओं के भारी समर्थन ने विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ सुप्रिया महतो की सादगी और स्पष्टवादिता अब मतदाताओं के बीच चर्चा का मुख्य केंद्र बन गई है।

Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने वार्ड 23 में पदयात्रा कर मांगा जनसमर्थन, वार्ड क्षेत्र के कायाकल्प का किया वादा

वार्ड 2
​अभिजीत महतो के अनुभव और युवा जोश का संगम

इस पूरे अभियान की कमान पूर्व पार्षद अभिजीत महतो (गुड्डू) ने संभाल रखी है। उनके कुशल मार्गदर्शन और सुप्रिया महतो की सक्रियता ने वार्ड 2 के चुनावी रण को रोचक बना दिया है। बुधवार को हुए जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं ने क्रम संख्या 5 पर अंकित चुनाव चिह्न ‘हवा भरने वाला पंप’ के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।

वार्ड 2

​वार्ड की सूरत बदलने का ‘रोडमैप’

जनता को संबोधित करते हुए सुप्रिया महतो ने अपने विजन को साझा किया। उनके एजेंडे में चार मुख्य स्तंभ शामिल हैं:
* ​स्वच्छता क्रांति: आधुनिक तकनीक से कूड़ा प्रबंधन कर वार्ड को ‘जीरो वेस्ट ज़ोन’ बनाना।
* ​सशक्तिकरण: महिलाओं के लिए सुरक्षित माहौल और मान-सम्मान की सुनिश्चितता।
* ​बुनियादी ढांचा: जर्जर सड़कों का पुनर्निर्माण और हर घर तक पाइपलाइन से शुद्ध पेयजल पहुँचाना।
* ​डिजिटल समाधान: जनता की समस्याओं के लिए 24/7 समर्पित हेल्पलाइन सेवा की शुरुआत।
​क्षेत्रीय जनता का मानना है कि पूर्व पार्षद का अनुभव और सुप्रिया महतो की सेवा भावना वार्ड के सर्वांगीण विकास के लिए एक सटीक मेल है।

http://Adityapur Election Bjp: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा ने किया संजय सरदार का समर्थन, अरुण सिंह और अर्जुन मुंडा ने भरा जोश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *