Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो की सशक्त दावेदारी, ‘विकास और विश्वास’ के संकल्प के साथ जनसंपर्क तेज़

वार्ड 2

आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सरगर्मियों के बीच वार्ड 2 में चुनावी समीकरण दिलचस्प हो गए हैं। ‘विकास और विश्वास’ के मुख्य नारे के साथ मैदान में उतरीं प्रत्याशी सुप्रिया महतो ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान से विरोधियों की चिंता बढ़ा दी है। उनके अभियान की सबसे बड़ी शक्ति उनकी सादगी और शुचिता की राजनीति मानी जा रही है।

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो का तूफानी जनसंपर्क, ‘ईमानदारी और सेवा’ बना चुनावी मुद्दा ​पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के नेतृत्व में सुप्रिया महतो ने झोंकी ताकत

​सुप्रिया महतो को क्षेत्र के पति कद्दावर नेता और पूर्व पार्षद अभिजीत महतो का सीधा मार्गदर्शन प्राप्त है, जिससे उनकी दावेदारी को व्यापक मजबूती मिली है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि पूर्व पार्षद के कार्यकाल में हुए कार्यों और सुप्रिया महतो की भविष्य की कार्ययोजना के संगम ने जनता के बीच एक सकारात्मक संदेश भेजा है।

​चुनावी रण में सुप्रिया महतो क्रम संख्या 5 पर ‘हवा भरने वाला पंप’ चुनाव चिह्न के साथ घर-घर दस्तक दे रही हैं। उन्होंने मतदाताओं से संवाद करते हुए कहा कि उनका लक्ष्य केवल सत्ता नहीं, बल्कि वार्ड 2 के अंतिम व्यक्ति तक मूलभूत सुविधाएं पहुँचाना है।

​क्षेत्र के बुजुर्गों और युवाओं का उन्हें भरपूर स्नेह मिल रहा है, जिससे यह स्पष्ट है कि आगामी मतदान में वे एक प्रमुख चेहरे के रूप में उभरेंगी। ईमानदारी को अपना मूल मंत्र बताते हुए सुप्रिया महतो ने वादा किया है कि जनता का एक-एक वोट वार्ड के सर्वांगीण विकास में समर्पित होगा।

http://Adityapur BJP supported candidate: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: भाजपा समर्थित प्रत्याशी संजय सरदार का तूफानी जनसंपर्क, 17 बिंदुओं के संकल्प पत्र से जीत का दावा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ