आदित्यपुर: नगर निगम चुनाव की सुगबुगाहट तेज होते ही वार्ड संख्या 23 में चुनावी पारा चढ़ गया है। यहाँ से पार्षद पद के लिए युवा और जुझारू उम्मीदवार ओम प्रकाश, उर्फ़ ‘सोनू’ ने अपनी दावेदारी मजबूती से पेश कर दी है। अपने क्षेत्र में लगातार सक्रिय सोनू ने अब चुनावी अभियान की कमान संभाल ली है।
Adityapur Ward12 Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 12 में दिलचस्प हुआ मुकाबला, दिलीप गोप ने नाम वापस लेकर सन्नी कुमार गोप को दिया समर्थन, अब दो प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर
अधिकारों के लिए संघर्ष का संकल्प
ओम प्रकाश के चुनाव प्रचार का केंद्र बिंदु ‘जनता के अधिकार’ हैं। उनके पोस्टरों और जनसभाओं में एक ही नारा गूंज रहा है— “ना स्वार्थ के लिए ना पद के लिए, हम लड़ रहे हैं आपके अधिकार के लिए।” सोनू का कहना है कि उनकी राजनीति सत्ता सुख के लिए नहीं, बल्कि वार्ड की मूलभूत समस्याओं के समाधान और आम जनमानस की आवाज को निगम तक पहुँचाने के लिए है।
चुनाव चिन्ह ‘बेबी वॉकर’
निर्वाचन आयोग द्वारा ओम प्रकाश को ‘बेबी वॉकर’ (बच्चों की गाड़ी) चुनाव चिन्ह आवंटित किया गया है। वे मतपत्र के क्रमांक संख्या 2 पर अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। सोनू ने वार्ड 23 की जनता से विनम्र अपील की है कि वे विकास की इस लड़ाई में उनका साथ दें और भारी मतों से विजयी बनाकर क्षेत्र की सेवा का अवसर प्रदान करें। “आपका सहयोग, हमारा संघर्ष” के संकल्प के साथ सोनू वर्तमान में जनसंपर्क अभियान चला रहे हैं। उनके समर्थकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।








