Adityapur Ward 23: आदित्यपुर: वार्ड 23 में पूर्व सैनिक सुशील सिंह का जनसंपर्क अभियान, पदयात्रा में मिल रहा जनता का समर्थन, कहां “अनुशासन और विकास ही मेरी प्राथमिकता

वार्ड 23

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड 23 में सरगर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को पार्षद पद के प्रबल दावेदार और पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने अपने समर्थकों के साथ क्षेत्र में एक विशाल पदयात्रा निकाली। इस अभियान के जरिए उन्होंने न केवल अपनी चुनावी ताकत दिखाई, बल्कि जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को भी करीब से समझा।

Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो की सशक्त दावेदारी, ‘विकास और विश्वास’ के संकल्प के साथ जनसंपर्क तेज़

वार्ड 23

​सुबह से शुरू हुई इस पदयात्रा में “जो देश के हित के लिए लड़ा है, वो जनता के लिए भी लड़ेगा” के नारों के साथ समर्थकों का जोश देखने लायक था। सुशील सिंह ने प्रत्येक घर में जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और बड़े-बुजुर्गों का पैर छूकर जीत का आशीर्वाद लिया। उन्होंने जनता को आश्वस्त किया कि एक सैनिक की ईमानदारी और अनुशासन के साथ वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे सड़क, नाली और जल आपूर्ति का स्थायी समाधान करेंगे।

 

​आज की इस पदयात्रा ने वार्ड 23 के चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है। स्थानीय निवासियों में पूर्व सैनिक की साख और उनके विजन को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा है।

http://Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: पूर्व सैनिक सुशील कुमार सिंह ने वार्ड 23 में पदयात्रा कर मांगा जनसमर्थन, वार्ड क्षेत्र के कायाकल्प का किया वादा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप