Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 30

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या 30 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। मंगलवार को पूर्व पार्षद एवं वर्तमान प्रत्याशी सुधीर चौधरी के चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड के कोने-कोने से आए महिला, पुरुष, युवाओं और विशेषकर बुजुर्गों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर चुनावी जीत का शंखनाद किया।

ये भी पढ़ें:- Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव

वार्ड 30

​सेवा और समर्पण का दिखा असर

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित शिक्षकों, चिकित्सकों और अधिवक्ताओं सहित स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने सुधीर चौधरी एवं उनकी पत्नी (पूर्व पार्षद) अमृता चौधरी के कार्यकाल की उपलब्धियों को याद किया। वक्ताओं ने उनके कार्यकाल को वार्ड का ‘स्वर्णिम काल’ बताते हुए कहा कि सुधीर चौधरी एक प्रत्याशी मात्र नहीं, बल्कि क्षेत्र के एक सच्चे सेवक हैं जो हर सुख-दुख में जनता के साथ खड़े रहते हैं।

​कोरोना काल की सेवा को किया याद

अपने संबोधन में प्रत्याशी सुधीर चौधरी ने जनता के प्रति आभार प्रकट किया। उन्होंने विशेष रूप से कोरोना महामारी के उस कठिन दौर का जिक्र किया, जब उन्होंने अपनी जान की परवाह किए बिना वार्डवासियों के लिए जनसेवा की मिसाल पेश की थी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास है और जनता का यह प्यार ही उनकी असली ताकत है।

​’बाहरी’ प्रत्याशियों पर साधा निशाना

सुधीर चौधरी ने अपने संबोधन के दौरान अन्य प्रत्याशियों पर तंज कसते हुए कहा कि चुनाव आते ही कुछ लोग दूसरे वार्डों से आकर यहाँ की जनता को लुभाने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन वार्ड 30 की समझदार जनता केवल अपने बीच रहने वाले और सेवा करने वाले प्रतिनिधि को ही चुनेगी।

http://Adityapur Election Ward 23: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड-23 ओम प्रकाश (सोनू) ने जारी किया संकल्प पत्र; सीसीटीवी, फ्री एम्बुलेंस और मैदान विकास पर मुख्य जोर, 100 दिनों के भीतर बदलाव का संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव