आदित्यपुर:-वार्ड 30 में चुनावी गहमगामी और भारी उत्साह के बीच मतदान की प्रक्रिया सफलतापूर्वक संपन्न हुई। चुनाव संपन्न होने के बाद पूर्व उपाध्यक्ष एवं प्रत्याशी पुरेन्द्र नारायण सिंह ने वार्ड के कोने-कोने से निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने वाले मतदाताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया है।
वोटिंग के लिए मतदाताओं का धन्यवाद
पुरेन्द्र नारायण सिंह ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जनता की भागीदारी यह दर्शाती है कि लोग अपने वार्ड के भविष्य को लेकर जागरूक हैं। उन्होंने कहा, “मैं वार्ड 30 के प्रत्येक मतदाता का शुक्रगुजार हूँ जिन्होंने लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए वोट किया। जनता का जो भी जनादेश होगा, मैं उसे सहर्ष स्वीकार करूँगा, क्योंकि लोकतंत्र में जनता का फैसला ही सर्वोपरि होता है।”
विकास की परिकल्पना है तैयार
अपनी भावी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए सिंह ने बताया कि उन्होंने वार्ड के विकास के लिए पहले से ही एक व्यापक खाका तैयार कर रखा है। उनका लक्ष्य है कि वार्ड 30 को एक मॉडल वार्ड के रूप में विकसित किया जाए, जहाँ बुनियादी सुविधाओं से लेकर जन-समस्याओं के त्वरित समाधान की व्यवस्था हो। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया कि चुनाव परिणाम चाहे जो भी हों, वे क्षेत्र की सेवा में सदैव तत्पर रहेंगे।








