Adityapur Ward 31 Election: वार्ड 31 में करुणलता मिश्रा का बढ़ता ग्राफ: जनता ने दिया ‘बदलाव’ का संकेत, अब मिल रहा है पांच साल के संघर्ष का फल

वार्ड 31 निकाय चुनाव

आदित्यपुर नगर निकाय चुनाव के मद्देनजर वार्ड संख्या 31 में चुनावी पारा अपने चरम पर है। निर्दलीय प्रत्याशी करुणलता मिश्रा ने अपने समर्थकों के साथ वार्ड के रोड नंबर 11 से लेकर 14 तक धुआंधार जनसंपर्क कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। इस दौरान महिलाओं की भारी भागीदारी ने चुनावी समीकरणों को नया मोड़ दे दिया है।

चाईबासा: चाईबासा नगर निकाय चुनाव विवाद: सियासत हुई तेज

वार्ड 31 निकाय चुनाव
​निरंतर सेवा ही बना मुख्य आधार

जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को संबोधित करते हुए करुणलता मिश्रा ने भावुक अपील की। उन्होंने कहा, “पिछली बार चुनावी सफलता हाथ नहीं लगी, लेकिन मैंने मैदान नहीं छोड़ा। बिना किसी पद या शक्ति के भी बीते पांच वर्षों तक मैं जनता के बीच रही और उनकी समस्याओं के लिए लड़ती रही।” उनके इस समर्पण का असर अब धरातल पर दिख रहा है, जहाँ स्थानीय निवासी उन्हें ‘विकल्प’ के रूप में देख रहे हैं।

​परिवार और समर्थकों का मिला साथ

इस अभियान में उनके पति बिनोद शंकर मिश्रा और पुत्र निरंजन मिश्रा ने भी कमान संभाल रखी है। पदयात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। “वार्ड 31 का विकास हो, करुणलता मिश्रा हमारे साथ हों” जैसे नारों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। समर्थकों ने मतदाताओं से क्रम संख्या 01 पर मुहर लगाकर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

वार्ड 31 निकाय चुनाव

​विकास का वादा: बिना भेदभाव होगा काम

करुणलता मिश्रा ने जनता को आश्वस्त किया कि उनकी प्राथमिकता केवल और केवल वार्ड का सर्वांगीण विकास है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जीत के बाद वार्ड के हर गली-मोहल्ले में बिना किसी भेदभाव के नागरिक सुविधाएं पहुंचाई जाएंगी। क्षेत्र की जनता के बीच इस बार ‘बदलाव’ की लहर साफ महसूस की जा रही है, जो वर्तमान समीकरणों में करुणलता मिश्रा को बढ़त दिलाती नजर आ रही है।

http://चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026: वार्ड-05 से पार्षद पद हेतु अनाराधा कुमारी ने ठोंकी दावेदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *