Adityapur Ward12 Election: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 12 में दिलचस्प हुआ मुकाबला, दिलीप गोप ने नाम वापस लेकर सन्नी कुमार गोप को दिया समर्थन, अब दो प्रत्याशियों के बीच होगी सीधी टक्कर

आदित्यपुर: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। वार्ड संख्या 12 में चुनावी समीकरण उस समय पूरी तरह बदल गया जब प्रत्याशी दिलीप गोप ने अपना नामांकन वापस ले लिया। नाम वापसी के निर्धारित अंतिम दिन, दिलीप गोप ने गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुँचकर निर्वाचन पदाधिकारी के समक्ष आधिकारिक रूप से अपना नाम वापस लिया।

ये भी पढ़े:- Adityapur Municipal Election: आदित्यपुर: वार्ड 12 से युवा चेहरे सन्नी कुमार गोप की दावेदारी, ‘युवा सोच’ के साथ चुनावी मैदान में उतरे, मूलभूत सुविधाओं को बनाया मुख्य मुद्दा

वार्ड 12

विपक्षियों की बढ़ी धड़कनें, सन्नी कुमार को मिला मज़बूत आधार

नामांकन वापसी के साथ ही दिलीप गोप ने इस चुनाव में प्रत्याशी सन्नी कुमार गोप को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। इस फैसले के बाद वार्ड 12 में चुनावी लड़ाई अब बेहद दिलचस्प हो गई है। दिलीप गोप के हटने के बाद अब मैदान में सनी कुमार गोप और मोती बिसोइ दो प्रत्याशी शेष रह गए हैं। राजनीतिक गलियारों में माना जा रहा है कि दिलीप गोप का समर्थन सन्नी कुमार गोप की स्थिति को काफी मजबूत कर सकता है।

वार्ड को ‘मॉडल वार्ड’ बनाने का संकल्प

​समर्थन मिलने के बाद उत्साहित प्रत्याशी सन्नी कुमार गोप ने पूरी ताकत के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा: “मुझे वार्ड की जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। दिलीप जी का साथ मिलने से हमारी जीत का मार्ग और प्रशस्त हुआ है। हमारा मुख्य उद्देश्य वार्ड संख्या 12 का सर्वांगीण विकास करना और इसे एक विकसित ‘मॉडल वार्ड’ के रूप में स्थापित करना है।”सन्नी कुमार गोप ने दावा किया कि उनके पास क्षेत्र के विकास के लिए एक स्पष्ट विजन है, जिसमें साफ-सफाई, बेहतर जल निकासी और सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता पर रहेगी। अब देखना यह होगा कि मतदान के दिन वार्ड 12 की जनता विकास के इन दावों पर कितनी मुहर लगाती है।

http://Adityapur Municipal ElectionJMM candidate: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: एकजुट हुई झामुमो, प्रत्याशी भुगलु सोरेन ने शकुंतला महाली का जताया आभार; कहा- ‘पेयजल संकट दूर करना पहली प्राथमिकता’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 30

Adityapur Ward 30: आदित्यपुर: वार्ड 30 में सुधीर चौधरी की चुनावी हुंकार, कार्यालय उद्घाटन में उमड़ी भारी भीड़, बुद्धिजीवियों और स्थानीय निवासियों ने सुधीर चौधरी के ‘स्वर्णिम कार्यकाल’ को सराहा; बाहरी प्रत्याशियों पर साधा निशाना

वार्ड 17

Adityapur ward 17 candidate Birendra Singh Yadav: वार्ड 17 की खुशहाली के लिए ‘साइकिल पंप’ पर मांग रहे वोट: बिरेंद्र कुमार सिंह यादव का सघन जनसंपर्क,कहा ​”आपका एक वोट केवल प्रत्याशी नहीं, बल्कि निरंतर विकास की गारंटी चुनेगा” — बिरेंद्र यादव