Adityapur Ward17: नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में पूर्व डिप्टी मेयर अमित सिंह ‘बॉबी’ के पक्ष में सोनिया सिंह ने संभाली कमान, जलसंकट दूर करने के वादे के साथ मांगे वोट, बेबी वॉकर’ छाप पर समर्थन की अपील

वार्ड 17

आदित्यपुर: नगर निगम चुनावों की सरगर्मी के बीच वार्ड 17 में चुनावी पारा चढ़ गया है। पूर्व डिप्टी मेयर और पार्षद प्रत्याशी अमित सिंह उर्फ बॉबी सिंह की जीत सुनिश्चित करने के लिए उनकी पत्नी सोनिया सिंह ने मोर्चा संभाल लिया है। उन्होंने एचआईजी (HIG) फ्लैट्स क्षेत्र में महिलाओं के साथ सघन जनसंपर्क किया और अपने पति के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

Adityapur ward 34: आदित्यपुर नगर निगम वार्ड 34: रिंकी देवी को मिल रहा भारी जन समर्थन, क्षेत्र में बदलाव की, आहट,जनसंपर्क अभियान में उमड़ी भीड़; स्वच्छता, बिजली और पानी को बनाया मुख्य चुनावी मुद्दा

 वार्ड 17
​पानी की किल्लत बनेगा चुनावी मुद्दा

सोनिया सिंह ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड 17 की सबसे बड़ी समस्या ‘जलसंकट’ पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक से पाइपलाइन न होने के कारण यहाँ के निवासी, विशेषकर महिलाएं, गर्मी के महीनों में गंभीर कष्ट झेलती हैं। कई परिवारों को पानी खरीदकर पीना पड़ता है या मजबूरी में पलायन करना पड़ता है। सोनिया सिंह ने महिलाओं को भरोसा दिलाया कि बॉबी सिंह की प्राथमिकता इस क्षेत्र में स्थायी पाइपलाइन बिछाना है।

 वार्ड 17
​पार्षद से डिप्टी मेयर तक का लक्ष्य

प्रत्याशी अमित सिंह बॉबी सिंह ने भी अपनी रणनीति स्पष्ट करते हुए कहा कि वार्ड 17 से उनका चुनाव लड़ना मात्र पार्षद बनने तक सीमित नहीं है। उनका लक्ष्य पुनः डिप्टी मेयर की जिम्मेदारी संभालना है, ताकि वे नगर निगम के संसाधनों का सही उपयोग कर वार्ड 17 जैसे सुविधा-विहीन क्षेत्रों का कायाकल्प कर सकें। उन्होंने मतदाताओं से ‘बेबी वॉकर’ चुनाव चिन्ह पर बटन दबाकर भारी मतों से विजयी बनाने का आह्वान किया।

http://Adityapur Ward 2: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 2 में सुप्रिया महतो ‘विकास और विश्वास’ के नारे के साथ उतरीं मैदान मे, जनसंपर्क अभियान में मिल रहा समर्थन, पूर्व पार्षद अभिजीत महतो के मार्गदर्शन में सुप्रिया महतो की दावेदारी हुई मजबूत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *