आदित्यपुर: नगर निकाय चुनावों की सरगर्मी के बीच वार्ड 19 में चुनावी समीकरण तेजी से बदल रहे हैं। वार्ड पार्षद पद के लिए युवा, सुयोग्य और शिक्षित प्रत्याशी संजय कुमार (उर्फ बऊआ) ने अपने सघन जनसंपर्क अभियान के माध्यम से अन्य प्रतिद्वंदियों पर बढ़त बना ली है। क्रम संख्या 06 पर ‘ब्लैक बोर्ड’ चुनाव चिन्ह के साथ मैदान में उतरे संजय कुमार को क्षेत्र की जनता का भरपूर समर्थन और स्नेह मिल रहा है।

बुनियादी ढांचे में सुधार पहली प्राथमिकता
प्रत्याशी संजय कुमार ने अपनी प्राथमिकताओं को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनका मुख्य लक्ष्य वार्ड में विश्वसनीय शिक्षा व्यवस्था, उन्नत स्वास्थ्य सुविधाएं और नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित करना है। उन्होंने जोर देकर कहा कि एक शिक्षित और स्वस्थ समाज ही तरक्की की नींव रख सकता है। उनके अनुसार, “वार्ड की गलियों में जलभराव की समस्या का समाधान और ड्रेनेज सिस्टम को आधुनिक बनाना उनकी कार्ययोजना का अहम हिस्सा है।”
वार्ड 19 हर वर्ग के विकास का वादा
अपने चुनाव प्रचार के दौरान संजय कुमार ने “हर वर्ग का साथ, हर वर्ग का विकास” के नारे को बुलंद किया है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे किसी भी भ्रम में न पड़कर केवल विकास और कर्मठता के आधार पर अपना निर्णय लें। स्थानीय निवासियों का मानना है कि संजय कुमार की छवि एक संघर्षशील व्यक्तित्व की रही है, जो क्षेत्र की समस्याओं को प्रशासन तक पहुँचाने में हमेशा अग्रणी रहे हैं।
संजय कुमार ने जनता से आह्वान किया है कि आने वाली मतदान तिथि को ‘ब्लैक बोर्ड’ छाप पर मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं, ताकि वार्ड संख्या 19 को एक आदर्श वार्ड के रूप में स्थापित किया जा सके।








