उद्गम संस्था की संरक्षिका सोनिया सिंह ने केंद्रीय मंत्री का किया अभिनंदन
आदित्यपुर में केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी गुरुवार को आदित्यपुर एस टाइप स्थित आदित्यपुर नगर निगम के निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह “बॉबी” के आवास पहुंची. जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इनका अभिनंदन एवं स्वागत किया गया।

निवर्तमान डिप्टी मेयर अमित सिंह के आवास पर केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी का उद्गम संस्था की मुख्य संरक्षिका सोनिया सिंह ने फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस दौरान यहां अन्नपूर्णा देवी ने अमित सिंह के परिवार से भी मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस मौके पर यहां भाजपा के कार्यो की भी चर्चा की गई ।मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष उदय प्रताप सिंह देव, पूर्व महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष रितिका मुखी, जिला मंत्री कविता दास, रश्मि साहू ,कृष्ण मुरारी झा ,अजय महतो आदि मौजूद थे।