चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026: वार्ड-05 से पार्षद पद हेतु अनाराधा कुमारी ने ठोंकी दावेदारी

चाईबासा नगर परिषद

Chaibasa (चाईबासा) — चाईबासा नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 05 से पार्षद पद के लिए शिक्षित, युवा एवं ऊर्जावान महिला प्रत्याशी अनाराधा कुमारी ने अपनी दावेदारी पेश की है। उन्होंने वार्ड के समग्र विकास और जनता के हित में काम करने का संकल्प लिया है।

चाईबासा नगर परिषद चुनाव 2026: अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों की आधिकारिक सूची जारी

चुनाव प्रचार के दौरान अनाराधा कुमारी ने कहा कि यदि जनता उन्हें सेवा का अवसर देती है तो वे वार्ड में बेहतर बुनियादी सुविधाएं, स्वच्छता, पेयजल, सड़क, बिजली, शिक्षा और महिला सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयास करेंगी। उन्होंने मतदाताओं से अपील की है कि वे क्रमांक संख्या 02 पर बेबी वॉकर (चुनाव चिन्ह) के सामने मुहर लगाकर उन्हें विजयी बनाएं।

चाईबासा नगर परिषद
पूर्व वार्ड पार्षद विप्लव कुमार ने भी उनका समर्थन करते हुए कहा कि अनाराधा कुमारी एक कर्मठ और समाजसेवी महिला हैं, जो वार्ड के विकास के लिए समर्पित हैं। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि वे सही और विकासवादी उम्मीदवार को चुनें।

मतदान विवरण:

मतदान तिथि: 23 फरवरी 2026 (सोमवार)
समय: सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक
वार्ड संख्या: 05
उम्मीदवार: अनाराधा कुमारी
चुनाव चिन्ह: बेबी वॉकर
क्रमांक संख्या: 02

 

वार्ड के मतदाताओं में भी चुनाव को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। अब देखना होगा कि जनता किसे अपना प्रतिनिधि चुनती है।

http://चक्रधरपुर नगर परिषद चुनाव 2026: स्क्रूटनी में 97 नामांकन वैध, दो रद्द; वार्ड-7 में विजय कुमार साव निर्विरोध निर्वाचित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *