DAV GUA में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को किया गया पुरस्कृत

Gua:- डीएवी पब्लिक स्कूल गुआ में अपने क्रिएटिविटी के माध्यम से अच्छे पठन-पाठन से शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाने वाले छात्रों की सराहना कर पब्लिक स्कूल गुआ के प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने बच्चों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
प्राचार्य डॉ. मनोज कुमार ने कहा कि बच्चों में क्रिएटिविटी भावना उत्पन्न कर देश की विकास में उन्हें आगे लाया जा सकता है। प्राचार्य डॉ मनोज कुमार ने सेल के प्रबंधन के मार्गदर्शन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया। पुरस्कार विजेता छात्रों में डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा के सीबीएसई बोर्ड परीक्षा कक्षा दशम टॉपर प्रीतिश पाणिग्रही 93.6 प्रतिशत प्राप्तांक के लिए कक्षा द्वादश बोर्ड परीक्षा टॉपर विश्व इन्द्र मालवा 82 प्रतिशत प्राप्तांक के लिए क्वीज प्रतियोगिता के लिए रिया पात्रा प्रथम, विनीत आनन्द द्वितीय एवं रिधीमा सिंह तृतीय को पुरस्कृत किया। डीएवी गुआ के निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रीतिश पानीग्रही प्रथम, रिया पात्रा द्वितीय एवं प्रत्यूष पाण्डेय तृतीय स्थान से सफल रहा। प्राचार्य ने बच्चों को प्रार्थना सभा में गौरवान्वित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भाजपा आंदोलन

Adityapur: आदित्यपुर में बढ़ते अपराध पर भाजपा का अल्टीमेटम: ‘पुलिस प्रशासन संभले वरना सड़कों पर होगा आंदोलन’,भाजपा नेता के घर हुई फायरिंग से आक्रोशित अमित सिंह “बॉबी” ने सरकार और पुलिस प्रशासन को घेरा