Chakradharpur (चक्रधरपुर): चक्रधरपुर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म और जबरन गर्भपात कराने के गंभीर मामले में पुलिस ने मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज किया गया है।
नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 8 घंटे में दिखाई तत्परता
पुलिस सूत्रों के अनुसार, 23 सितंबर 2025 को पीड़िता (वादिनी) के लिखित आवेदन के आधार पर थाना चक्रधरपुर में कांड संख्या–119/2025 दर्ज किया गया था। इस मामले में अभियुक्त लेबाय तैसुम (उम्र 25 वर्ष), पिता–सरजोम तैसुम, ग्राम–पोटका बासासाई, थाना–चक्रधरपुर, जिला–प. सिंहभूम को नामजद किया गया था।

वादिनी ने अपने आवेदन में आरोप लगाया था कि अभियुक्त ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया और बाद में गर्भपात कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर एवं पु.नि. सह थाना प्रभारी, चक्रधरपुर के निर्देश पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।
तकनीकी व गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी टीम ने अभियुक्त की लोकेशन गुजरात राज्य के मोरबी जिला में ट्रेस की। तत्पश्चात, पुलिस ने वहां से अभियुक्त लेबाय तैसुम को विधिवत गिरफ्तार कर चक्रधरपुर थाना लाया।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
नाम: लेबाय तैसुम
उम्र: 25 वर्ष
पिता का नाम: सरजोम तैसुम
ग्राम: पोटका बासासाई, थाना–चक्रधरपुर, जिला– पश्चिमी सिंहभूम
मामले में दर्ज धाराएँ:
धारा–64(1)/115(2)/89/351(3)/3(5) बीएनएस एवं 4(1)/6 पोक्सो एक्ट
छापामारी दल में शामिल अधिकारी:
1. सहायक पुलिस अधीक्षक सह अनुमण्डल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर
2. पु.नि. सह थाना प्रभारी अवधेश कुमार, चक्रधरपुर थाना
3. म.पु.अ.नि. प्रिया लक्ष्मी टुडू, अनुसंधानकर्ता, चक्रधरपुर थाना
4. पु.अ.नि. राम प्रताप सिंह, चक्रधरपुर थाना
5. म.चौ. नामसी गुन्दुवा (072), चौ. 5/4 हिमांशु महतो, चक्रधरपुर थाना

