जमशेदपुर : एनआईए की बड़ी कार्रवाई, 4 लोगों को किया गिरफ्तार

Jamshedpur  : जमशेदपुर के जुगसलाई और मानगो से चार लोगों को एनआईए की टीम ने गिरफ्तार किया है. सभी लोगों को जमशेदपुर के सर्किट हाउस में रखा गया है. एनआईए की टीम इन सारे लोगों से पूछताछ कर रही है.

इसे भी पढें :- NIA की टीम ने पश्चिमी सिंहभूम जिले के 8 ठिकानों पर की छापेमारी, कई दस्तावेज के साथ डिजिटल उपकरण और सामान की बरामद

बताया जाता है कि बीती रात एनआईए की टीम ने जुगसलाई गौरी शंकर रोड और मानगो के आजादनगर में दबिश दी थी और चार लोगों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा कि गिरफ्तार लोगों के तार आतंकी संगठनों के साथ जुड़े हैं. एनआईए को आतंकी संगठन से तार जुड़े होने की जानकारी मिली थी. ये लोग आतंकी संगठनों के लिए पैसे जुगाड़ करना और पैसों के लेनदेन के साथ नए लड़कों को संगठन में जोड़ने की अहम भूमिका है. लेकिन अब तक इस संबंध में एनआईए द्वारा कोई भी आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है.

http://Chaibasa News: पूर्व विधायक के दो बॉडीगार्ड की हत्या व हथियार लूट मामले की NIA ने की जांच शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *