हाटगम्हारिया पुलिस की बड़ी सफलता: 12 घंटे में 5 गुमशुदा बच्चों को सकुशल किया गया बरामद

बरामद बच्चों के परिजन

Chaibasa (चाईबासा) : हाटगम्हारिया थाना पुलिस ने सरायकेला-खरसावां और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में महज 12 घंटे के भीतर पांच गुमशुदा बच्चों को खोज निकालने में सफलता हासिल की है। इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

हाटगम्हारिया : पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई जगन्नाथपुर पहुँचने पर कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

कैसे शुरू हुई कार्रवाई

10 नवंबर को सरायकेला-खरसावां पुलिस को सूचना मिली कि लगभग 5 वर्ष का एक बच्चा खरसावां क्षेत्र में भटकता हुआ मिला है। बच्चा सही तरीके से बोल नहीं पा रहा था और केवल “केंदपोसी स्टेशन” का नाम बता पा रहा था।

इसकी जानकारी मिलते ही चाईबासा पुलिस अधीक्षक ने हाटगम्हारिया थाना को बच्चे के परिजनों का पता लगाने का निर्देश दिया। थाना प्रभारी उत्तम कुमार तिवारी के नेतृत्व में टीम ने केंदपोसी स्टेशन के आसपास खोजबीन शुरू की।

बरामद बच्चों के परिजन
बरामद बच्चों के परिजन

खोजबीन में मिली बड़ी जानकारी

तलाश के दौरान पुलिस को पता चला कि बच्चा आमाडीहा गांव का निवासी है। गांव में पूछताछ के दौरान यह चौंकाने वाली जानकारी सामने आई कि 8 नवंबर से पांच बच्चे लापता हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इनमें चार बच्चे 4 से 8 वर्ष की उम्र के हैं, जबकि एक किशोर लगभग 15 वर्ष का है।

गौरतलब है कि इस घटना की कोई औपचारिक सूचना पुलिस को नहीं दी गई थी।

संयुक्त टीम ने बच्चों को सुरक्षित किया

इस सूचना पर हाटगम्हारिया पुलिस ने एक विशेष टास्क फोर्स का गठन किया। चाईबासा, सरायकेला-खरसावां और रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई से सभी पांचों बच्चों को सिर्फ 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया गया। पहचान की पुष्टि के बाद बच्चों को उनके परिजनों को सौंप दिया गया।

अपने बच्चों को सुरक्षित देखकर परिजनों ने पुलिस टीम के प्रति गहरा आभार जताया।

पुलिस की अपील

चाईबासा पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि या अपराध से जुड़ी जानकारी तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

खोज अभियान में शामिल पुलिस टीम

पु०अ०नि० उत्तम कुमार तिवारी

स०अ०नि० सत्यपाल राम

स०अ०नि० सुखलाल टुडु

http://हाटगम्हारिया : कोचड़ा गांव में सांसद ने किया पेयजलापूर्ति का उद्घाटन, ग्रामीणों में हर्ष

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप