भाजपा जिला कमिटी ने सोनिया व राहुल गांधी का किया पुतला दहन, चुनाव से पूर्व ही आदिवासी समुदाय की विरोधी कांग्रेस पार्टी अपना असलियत कर रही साबित

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी पश्चिम सिंहभूम ने एनडीए के आदिवासी महिला प्रत्याशी द्रौपदी मुर्मू के खिलाफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय कुमार के विवादीत और शर्मशार बयान का भ्रातार्ष्णा करते हुए जिला इकाई जैन मार्केट चौक चाईबासा में कांग्रेस नेतृत्व सोनिया गांधी और राहुल गांधी का पुतला दहन किया। इस अवसर में प्रदेश अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष गीता बालमुचू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने द्रौपदी मुर्मू के ऊपर दिए बयान ने भारत देश के 12 करोड़ आदिवासी जनजाति समुदाय का अपमान किया है, उनकी जीत सुनिश्चित है। जिससे चुनाव से पूर्व ही आदिवासी समुदाय की विरोधी कांग्रेस पार्टी अपना असलियत साबित कर रही है, हम भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता यह बर्दास्त नही करेंगे और आदिवासी जनजाति के लोग इसका बदला लेंगें।

इस अवसर पर पूर्व विधायक जवाहर लाल बानरा, पूर्व विधायक पुतकर हेम्ब्रम,पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई,जिला परिषद सदस्य लंकेश्वर तामसोय, राकेश शर्मा,जगदीश पिंगुवा, प्रताप कटियार, हेमन्त कुमार केशरी, दिनेश नंदी, अक्षय खत्री, जयकिशन बिरुली, जयपाल कुंकल, अनिल बिरुली,पंकज खिरवाल, सूकमती बिरुवा, नवीन गुप्ता, चंद्र मोहन तिउ, अनन्त शयनम, राहुल करवा, दयानंद मलुवा,पवन शर्मा, रवि, मणिकांत पोद्दार, अमित जयसवाल बाबूराम लागुरी, मंगता गोप, धुनिया कुम्हार, आलोक झा, रितेश कुमार के साथ कई कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप