11 अप्रैल को रांची में हेमंत सरकार के खिलाफ भाजपा का महाघेराव, जिलाध्यक्ष ने कार्यक्रम प्रभारी किया नियुक्त

Chaibasa :- भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में आगामी 11 अप्रैल को होने जा रही रांची में महाघेराव को लेकर जिला अध्यक्ष सतीश पुरी जी की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई. महाघेराव कार्यक्रम को लेकर जिला अध्यक्ष ने मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति किया गया.

इसे भी पढ़ें :- http://Adityapur rain procession: बारिश में भी कम नहीं हुआ राम भक्तों का उत्साह ,भींग कर अखाड़ा में किया प्रदर्शन VIDEO

मंडल स्तरीय कार्यक्रम प्रभारी की नियुक्ति

चाईबासा नगर – जे बी तुबिद
चाईबासा ग्रामीण – मनोज लियांगी
झींकपानी –  संजय पांडे
टोंटो – पुतकर हेंब्रम
हागम्हरिया- गीता बालमूचू
तांतनगर – भूषण पाट पिंगुआ
मंझारी – खेमकरण सांवरिया
कुमारडुंगी – बङकुंवर गागराई
मंझगांव – अनिल बिरौली
जगन्नाथपुर – सतीश पुरी
नोवामुंडी – मंगल सिंह गिलुवा
सारंडा – विपिन पुर्ति
मनोहरपुर – अमरेश प्रधान
आनंदपुर – शिवा बोदरा
गोइलकेरा – गुरु चरण नायक
गुदड़ी – इन्द्रजीत सामाड
सोनुआ – बसंत प्रधान
चक्रधरपुर नगर – मालती गिलुवा
चक्रधरपुर ग्रामीण – शशि भूषण सामड
टोकलो – दीपक प्रधान
कराईकेला – ललित मोहन गिलुवा
बंदगांव – विजय मेलगांडी
खुंटपानी – जवाहरलाल बानरा

जिला अध्यक्ष सतीश पुरी ने सभी महाघेराव कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी एवं सभी मंडल अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि महाघेराव के लिए अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता एवं समर्थक को लेकर आएं और इस भ्रष्टाचारी हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए रांची चलें.

इसे भी पढ़ें:- हेमंत सोरेन आदिवासी होकर आदिवासियों को ठगने का काम कर रहे हैं – बड़कुंवर गागराई

बुथ सशक्तिकरण एवं संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए उपस्थित कार्यकर्ताओं के द्वारा काफी मंथन और विचार विमर्श किया गया. बैठक में स्वागत भाषण जिला अध्यक्ष सतीश पुरी के द्वारा किया गया. वंही मंच संचालन जिला महामंत्री जगदीश पाट पिंगुआ ने किया और धन्यवाद जिला मंत्री अशोक दास के द्वारा किया गया.

बैठक में पूर्वमंत्री बड़कुवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक,पूर्व विधायक शशि भूषण सामड, पूर्व विधायक पुतकर हेंब्रम, मालती गिलुवा, गीता बालमुचु, महामंत्री जगदीश पाट पिंगुआ, प्रताप कटियार, मनोज लियांगी, अशोक सारंगी, भूषण पाट पिंगुआ, शम्भु हाजरा, चंदन झा, विप्लव सिंह, विपिन लागुरी शिवा बोदरा, सुखलाल कुंकल, पंकज खिरवाल, सनी पासवान, हर्ष रवानी, नवीन गुप्ता, रानी बांदया, अनिल कुमार बिरउली, सुखलाल रजक, प्रदीप पांडे, बिरजू रजक, अशोक पान, कैलाश दास, चंद्रमोहन गोप, राजेश गुप्ता, सुशीला टोप्पो, कुजरी केराई, दुर्गावती बोयपायी, राजेश गुप्ता, सुशीला टोप्पो, पंकज सिंह, तिरथ जामुदा एवं भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *