पंडित दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर भाजयुमो कार्यालय का उद्घाटन, प्रदेश कोषाध्यक्ष ने लोगों के मदद के लिए किया हेल्पलाइन नंबर जारी

Adityapur :- आदित्यपुर हरिओम नगर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर भाजयुमो के प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने आवासीय कार्यालय का उद्घाटन किया.

मौके पर पंडितजी के विचारों और आदर्शों की चर्चा की गई एवं उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश समन्वयक प्रभारी उमेश पांडे और प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने किया. कार्यक्रम में राहुल वार्ष्णेय, आनंद कुमार झा उर्फ गांधी, अविनाश खंडेलवाल, विशु सिंह, अनिकेत तिवारी, शंकर दास, किशन प्रधान, राहुल सिंह, विकास दास, शिबू मंडल, अमितेश सिंह, अमित सिंह आदि शामिल थे. इस मौके प्रदेश कोषाध्यक्ष अनुराग जायसवाल ने अपने कार्यालय में लोगों के सेवा के उद्देश्य से हेल्पलाइन नंबर पर सार्वजनिक रूप से जारी किया गया, जिसका दूरभाष संख्या 0657-3554505 है, पर कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति मदद ले सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *