Brutal murder in chaibasa : गांव में फेरी करने गए तीन लोगों की निर्मम हत्या, तीनों बिहार के रहने वाले

पूर्व के दिनों में भी गुदड़ी थाना क्षेत्र में हो चुकी है कई हत्याएं

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र गुदड़ी थाना क्षेत्र के कमरोड़ा पंचायत की जतरमा गांव स्थित नदी किनारे फेरी कर कपड़े बेचने वाले तीन लोगों की दर्दनाक तरीके से हत्या कर दी गई है. अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र एवं दुरूह क्षेत्र होने के कारण पुलिस को घटना की जानकारी देर से मिली. हालांकि घटना रविवार की बताई जा रही है. पश्चिमी सिंहभूम जिला के पुलिस कप्तान आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

इसे भी पढ़ें : धारदार हथियार से बुजुर्ग पति पत्नी की हत्या, जांच में जुटी पुलिस, डायन या जमीन विवाद के कारण हत्या का आशंका

हत्या की घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने सुरक्षा की दृष्टि से सीआरपीएफ जवानों के साथ पुलिस ने मंगलवार को गांव से शव बरामद किया. बता दें कि तीन लोग रविवार को फेरी करने जतरमा गांव पहुंचे थे, लेकिन वो लोग अपने घर नही पहुंचे. जिसके बाद फेरी करने वाले तीनों लोगों के साथी सोमवार को खोजबीन के लिए जतरमा गांव गए तो गांव के ही किसी ग्रामीण ने बताया कि तीनों की हत्या कर दी गई है.

पोस्टमार्टम के लिए लाया गया शव

हत्यारों ने फेरी करने गए लोगों के डंडे में बांधकर उनके सर को पत्थर से कुचल दिया, उसके बाद उनके गुप्तांग भी काट दिए गए हैं. इधर अपने साथियों की हत्या की जानकारी बंदगांव पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने गांव पहुंचकर शव बरामद किया. अंधेरा हो जाने के कारण शव को टेबो थाना में ही फिलहाल रखा गया है. बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल लाया गया.

ग्रामीणों के माध्यम से गुदड़ी थानान्तर्गत जतरमा गाँव में नदी के किनारे जंगल के समीप 03 (तीन) अज्ञात व्यक्तियों का शव देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई.

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु एक विशेष अभियान दल का गठन अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में किया गया. विशेष अभियान दल द्वारा ग्राम जतरमा से लगभग 1.5 किमी दूर जंगल में नदी किनारे 03 (तीन) शव बरामद किये गये है.

मृतकों की हुई पहचान –

1. तुलसी कुमार उर्फ तुलसी साह, उम्र 24 वर्ष पे० जोखू साह पता ग्राम भकुरहिया पो० सारैया गोपाल, थाना पताही जिला मोतिहारी बिहार,

2. राकेश कुमार, उम्र 28 वर्ष पेश रानकलिवर साह, पता कोल्हुआ ठिकाहा, थाना पुरनलिया जिला शिवहर बिहार

3. रमेश कुमार उम्र 22 वर्ष पे० रामकलिवर साह, पता कोल्हुआ ठिकाहा, थाना पुरनलिया, जिला शिवहर बिहार के रूप में की गई है.


उन्होंने कहा कि ये लोग गाँव-गाँव घुमकर स्क्रैच कार्ड कूपन के माध्यम से फेरी का कार्य करते थे. प्राप्त सूचनानुसार इसी कार्य को लेकर अज्ञात अपराधकर्मियों के द्वारा इनकी हत्या की संभावना व्यक्त की गई है.

    अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, चक्रधरपुर के नेतृत्व में विशेष अभियान दल के द्वारा विभिन्न बिन्दुओं पर अनुसंधान प्रारंभ किया गया है एवं अग्रतर कार्रवाई की जा रही है.

    इसे भी पढ़ें : http://Tripal murder in chaibasa : चाईबासा में ट्रिपल मर्डर, पति ने गुस्से में आकर पत्नी और दो बच्चों को टांगी से गर्दन काट कर की हत्या

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *