चाईबासा में अतिक्रमण से जाम का जंजाल, बस स्टैंड बना सबसे बड़ी समस्या

चाईबासा बस स्टैंड में जैम की स्थिति

शहर में रोज बन रही जाम की स्थिति

चाईबासा : शहर में जगह-जगह अतिक्रमण के कारण आए दिन जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। बस स्टैंड, पोस्ट ऑफिस चौक सहित कई प्रमुख मार्गों पर कभी भी लंबा जाम लग जाता है, जिससे आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

चाईबासा बस स्टैंड में जैम की स्थिति
                चाईबासा बस स्टैंड चौक पर लगी जाम

आदिवासी कल्याण बस ओनर एसोसिएशन ने की बैठक, वाहन के आगमन पर जितने भी स्टैंड के गड्ढों को भरने का लिया निर्णय

स्कूल के बच्चे और नौकरीपेशा लोग सबसे ज्यादा प्रभावित

जाम की इस समस्या से सबसे अधिक स्कूल जाने वाले बच्चे, ड्यूटी पर जाने वाले कर्मचारी और दैनिक कार्यों से निकलने वाले लोग प्रभावित हो रहे हैं। समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाने के कारण लोगों में आक्रोश भी बढ़ता जा रहा है।


जिला मुख्यालय होने के बावजूद नहीं दिख रहा विकास

चाईबासा जिला मुख्यालय होने के साथ-साथ कोल्हान प्रमंडल का भी प्रमुख केंद्र है। इसके बावजूद शहर की सड़कों के चौड़ीकरण या यातायात सुधार की दिशा में कोई ठोस पहल नजर नहीं आ रही है। बढ़ती आबादी और वाहनों की संख्या के बीच सड़कें अब भी संकरी बनी हुई हैं।

बस स्टैंड बना जाम की बड़ी वजह

शहर के बीच स्थित बस स्टैंड जाम की समस्या का मुख्य कारण बन चुका है। वर्षों पुराना यह बस स्टैंड आज भी उसी स्थिति में है, जबकि यात्रियों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। सीमित जगह के कारण बसों और यात्रियों की भीड़ बढ़ जाती है, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित होता है।

दुर्घटनाओं में जा चुकी हैं कई जानें

अव्यवस्थित यातायात और जाम के कारण कई बार दुर्घटनाएं भी हो चुकी हैं। इन हादसों में कई लोगों की जान तक जा चुकी है, जिससे स्थिति की गंभीरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

प्रशासन की कार्रवाई, लेकिन समाधान अधूरा

हालांकि नगर परिषद द्वारा हाल के दिनों में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया गया। अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों की दुकानें हटाई गईं और लगभग 4700 रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। लेकिन यह कार्रवाई स्थायी समाधान देने में अब तक नाकाम रही है।

स्थायी समाधान की मांग तेज

स्थानीय लोगों का कहना है कि जब तक सड़क चौड़ीकरण, बस स्टैंड का पुनर्विकास और सुनियोजित यातायात व्यवस्था नहीं बनाई जाएगी, तब तक जाम की समस्या से निजात मिलना मुश्किल है। लोगों ने प्रशासन से इस दिशा में जल्द ठोस कदम उठाने की मांग की है।

http://नो एंट्री में ट्रकों के खड़े वाहनों से हो रही समस्याओं को लेकर मुंडा मानकी ने की बैठक, निराकरण नही होने की दिशा में करेंगे सड़क जाम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *