नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन में IED BLAST, एक जवान घायल

Chaibasa (चाईबासा) : पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में सारंडा के बीहड़ जंगल क्षेत्र बाबूडेरा में एक सर्च ऑपरेशन के दौरान आईईडी विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में एक जवान घायल हो गया. बताया जा रहा है कि जवान को गंभीर चोटें आई हैं. जवान के बेहतर इलाज के लिए हेलीकॉप्टर से रांची भेजा जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : http://IED Blast in Saranda : नक्सलियों ने पुलिस जवानों नुकसान पहुंचाने को लगाए थे आईईडी, ग्रामीण आया चपेट में, हुई मौत

बता दें कि सारंडा वन क्षेत्र में काफी संख्या में नक्सली कमांडर अपने दस्तों के साथ सक्रिय हैं. उन्होंने जगह-जगह आईईडी बिछा कर रखा है, जिस पर पैर पड़ते ही या हल्का सा प्रहार होते ही विस्फोट हो जाता है. इन विस्फोट में अब तक कई जवानों की जान जा चुकी है, तो काफी संख्या में ग्रामीण भी मारे हैं.

हालांकि पुलिस ने हाल के महीनों में नक्सलियों के कई डंप को ध्वस्त किया है, जहां एक से बढ़कर एक भारी संख्या में विस्फोटक व अन्य समान मिले हैं. अब सुरक्षा बल नक्सलियों का पूरी तरह सफाया करने के लिए जोर-जोर से सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं. कुछ दिन पूर्व डीजीपी ने नक्सलियों के खात्मे को लेकर चाईबासा का दौरा किया था और रणनीति बनाई थी. जिस दौरान उन्होंने कहा कि अगले 3 महीने में झारखंड से नक्सलियों का खात्मा कर दिया जाएगा.

इसे भी पढ़ें : पुलिस जवानों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़, दो नक्सली ढेर

सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन

Adityapur SIA Executive Committee: सिंहभूम इंडस्ट्रीज एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी का हुआ गठन; 2027 में मनेगा प्लैटिनम जुबली वर्ष ,आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र की सुरक्षा और गैस आपूर्ति को लेकर सरकार से की गई विशेष मांग

आदित्यपुर नगर निगम के नवनिर्वाचित डिप्टी मेयर अंकुर सिंह

Adityapur: आदित्यपुर नगर निगम के डिप्टी मेयर अंकुर सिंह ने पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा से की शिष्टाचार भेंट, विकास और जनसेवा के मुद्दों पर हुई चर्चा; अर्जुन मुंडा ने दी उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं