चाईबासा : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन बंकर और हाईड ऑउट किया ध्वस्त

Chaibasa :- पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान बड़ी सफलता मिली है. आज अभियान के दौरान गोईलकेरा-टोन्टो थानान्तर्गत तिलाइबेरा और राजाबासा के आस-पास जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए तीन नक्सली बंकर और हाईडऑउट (Hideout) को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया.

इसे भी पढ़ें :-

चाईबासा : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन बंकर और हाईड ऑउट किया ध्वस्त

बता दें कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील की सूचना मिली थी. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सी०आर०पी०एफ० 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 134 BN. 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है.

इसी क्रम में 10 अक्टूबर 2023 से एक संयुक्त अभियान गोईलकेरा थानान्तर्गत ग्राम कुईड़ा, छोटा कुईड़ा, मारादिरी, मेरालगड़ा, हाथीबुरू, तिलायबेड़ा बोयपाईससांग, कटम्बा, बायहातु, बोरोय, लेमसाडीह के सीमावर्ती क्षेत्र एवं टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम हुसिपी, राजाबासा, तुम्बाहाका, रेगड़ा, पाटातोरब, गोबुरू, लुईया के सीमावर्ती क्षेत्र में प्रारंभ किया गया है. अभियान के दौरान आज टोन्टो थानान्तर्गत ग्राम राजाबासा के समीप जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्देश्य से नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाये गये 01 (एक) I.E.D बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है.

संचालित अभियान के क्रम में गोईलकेरा-टोन्टो थानान्तर्गत तिलाइबेरा और राजाबासा के आस-पास जंगल – पहाड़ी क्षेत्र में बनाये हुए तीन नक्सली बंकर और हाईडऑउट (Hideout) को सुरक्षा बलों के द्वारा ध्वस्त किया गया. साथ ही नक्सली कैम्प से निम्नलिखित दैनिक उपयोग एवं अन्य सामग्री बरामद की गयी है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है.

बंकर और हाइड ऑउट ध्वस्त कर सुरक्षा बल ने किया बरामद :-

  1. 05 KG का 01 I.E.D.
  2. बीजीएल-02
  3. एस०एल०आर० बॉडीपार्ट-01
  4. एके 47-20 का खाली केस
  5. बीजीएल खाली राउंड-1
  6. सिलाई मशीन-1
  7. प्रिंटर कैटरिज-10
  8. बैटरी 12 वोल्ट-1
  9. दवा और पट्टी-बड़ी मात्रा में 10. सिंटेक्स 500 एलटी.-1
  10. ड्रम 200 एलटी.-1
  11. इलेक्ट्रिक तार 100 मीट्रिक टन
  12. कैरी बैग नायलॉन-2
  13. ट्रिपाल 20×20-1
  14. DHAGE-10 रील
  15. लैब टेस्ट ट्यूब -5
  16. बेल्ट-1
  17. टिफिन-2
  18. 25 ड्यूरसेल बैटरी-2
  19. अन्य दैनिक उपयोग की सामान

http://चाईबासा : सुरक्षा बलों ने नक्सलियों के तीन बंकर और हाईड ऑउट किया ध्वस्त

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *