अंबेडकर जयंती पर युवा कांग्रेस का भाईचारा संदेश कार्यक्रम, दिया सामाजिक समरसता का पैगाम

चाईबासा:-  बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जयंती पर युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अभिजीत राज के निर्देशानुसार तांंतनगर प्रखंड के काठभारी गांव में “भाईचारा संदेश” कार्यक्रम आयोजित की गई। युवा कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सह प्रदेश युवा कांग्रेस के सदस्य दीनबंधु बोयपाई के नेतृत्व में भाईचारा संदेश कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक समरसता का पैगाम दिया गया। कार्यक्रम में बच्चों एवं ग्रामीणों के साथ संविधान की प्रस्तावना पढ़ी गई एवं भारत माता की जय के नारे लगाए गए। बाबा साहब ने कहा था ,”शिक्षित बनो संगठित रहो अपने अधिकार की रक्षा करो” । इसी कथन के अनुसार आज बच्चों को शिक्षा लेने हेतु प्रेरित करते हुए शिक्षण सामग्री वितरित की गई। इस अवसर पर दीनबंधु बोयपाई कहा कि संविधान की प्रस्तावना में “हम भारत के लोग” है यानी कि हम स्वयं सभी लोगों द्वारा ही राष्ट्र की परिकल्पना है। जहां “भारत माता की जय” हम सब जनों की जय है।हम सभों की जय राष्ट्र की जय है।इसी मूलमंत्र को समझने की जरूरत है। सभी भारतीयों को संविधान की मूल भावनाओं को आत्मसात करने की आवश्यकता है। संविधान की पुस्तक राष्ट्र चलाने की ग्रंथ है। देश की सभी संस्थाएं इसी संविधान के माध्यम से चलती है और चलाई जाती हैं। सरकारें बनती है और बनाई जाती है। हर भारतीयों को संविधान उनके कर्तव्य और अधिकारों का बोध कराती है और अमीर गरीब, जाति धर्म से ऊपर उठकर लोगों को समानता का अधिकार देती है। परंतु बहुत विडंबना की बात है कि आज देश के संकुचित विचार धारा के लोग देश को बर्बाद कर रहे हैं। संविधान की मूल भावना को आहत कर रहे हैं। जाति धर्म की भावनाओं को दूषित कर रहे हैं। इसलिए युवा कांग्रेस पूरे राष्ट्र में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाते हुए देश में सद्भावना, एकता बनाए रखने की संदेश देने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *