CHANDIL 2 lakhs found in checking: चेकिंग के दौरान डॉक्टर के कार से मिले 2 लाख

Saraikela: विधानसभा चुनाव को लेकर अंतर जिला चेक पोस्ट नाका पर चलाए जा रहे चेकिंग अभियान में सरायकेला जिला प्रशासन ने कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत डोबो पुल के पास से बुधवार सुबह 2 लाख रुपये जब्त किए हैं।

ये भी पढ़े:- Saraikela Police Initiative “Prahari’: सरायकेला जिला पुलिस की नई पहल क्राइम कंट्रोल करने “प्रहरी” पहल की शुरुआत

डॉबो पुल के पास बनाए गए अंतर जिला चेक नाका पर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात प्रणव कुमार, सहायक पुलिस अवर निरीक्षक रंजय कुमार यादव एवं पुलिस बल ने जमशेदपुर से रांची जा रही कार से चेकिंग के दौरान 2 लाख बरामद किए। जिसे विधिवत तरीके से ज़ब्त किया गया। बताया जाता है कि जमशेदपुर निवासी डॉक्टर 2 लाख लेकर रांची जा रहे थे। पूछताछ के क्रम में बताया की बेटी के एडमिशन के लिए पैसे जमा करने ले जा रहे थे। जिला प्रशासन द्वारा नगद ज़ब्त कर लिए गए हैं। जिसे विधिवत कागजात पेश करने के बाद वापस किया जाएगा। इधर सरायकेला प्रशासन द्वारा बनाए गए कपाली डोबो पुल के पास चेकनाका को संवेदनशील घोषित किया गया है। जिसकी मॉनिटरिंग सरायकेला आईटीडीए निदेशक आशीष अग्रवाल एवं आदित्यपुर नगर निगम की उप नगर आयुक्त पारुल सिंह द्वारा किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *