CHANDIL collapsed house: लगातार बारिश के कारण घर ढहने से व्यक्ति दबा, बेघर हुए लोग

Chandil: विगत 2 दिन से पूरे झारखंड समेत सरायकेला जिले में भी लगातार हो रहे बारिश का असर देखने को मिला है।बारिश के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं चांडिल के कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा में घर ढह जाने से एक व्यक्ति घर में दब गया जिससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

ये भी पढ़े: Seraikela thief arrested: कपाली पुलिस ने मेडिकल स्टोर में चोरी मामले के आरोपी पति -पत्नी समेत बहन को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घर के मलबे में दबे व्यक्ति को बाहर निकालते ग्रामीण

प्राप्त जानकारी के अनुसार कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत कमारगोड़ा निवासी 35 वर्षीय मिलू नायक सोमवार देर शाम घर से दबाकर जख्मी हो गया। लगातार बारिश होने के चलते मिट्टी और सीमेंट से बनी दीवार धस गई। जिससे घर का छत उस पर गिर पड़ा। घटना के बाद फौरन ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए दबे व्यक्ति को बाहर निकाल कर जमशेदपुर के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। गनीमत रही कि घर में दुर्घटना के वक्त केवल मिलू नायक मौजूद था। परिवार में पिता, पत्नी समेत छोटे बच्चे भी हैं जो उसे वक्त घर से बाहर थे।

ये भी पढ़े:http://Saraikela Accident Burn Death : चांडिल NH-33 सड़क दुर्घटना में चेचिश – ट्रेलर के बीच हुई टक्कर में लगी आग, गाड़ी में ही जलकर चालक की हुई मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मजदूरों के शोषण और पुलिसिया दमन के विरोध

Adityapur Labor Protest: NCR में मजदूर आंदोलन की धमक: दमन के खिलाफ टाटा कांड्रा मार्ग पर गरजी इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन,12 घंटे काम और कम वेतन के खिलाफ मजदूरों का हल्लाबोल; CITU ने किया राष्ट्रव्यापी एकजुटता का आह्वान