Chandil :वनराज स्टील कंपनी गेट जाम कर रहे लोगों को पंच ग्राम विस्थापित समिति ने खदेड़ा

Saraikela: जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के हुमीद में स्थित वनराज स्टील कंपनी गेट को बिहार स्पंज आयरन एवं वनराज स्टील मजदूर संघ के लोगों ने जेबीकेएसएस के सहयोग से कंपनी गेट को रोजगार एवं प्रदुषण की रोकथाम की मांग को लेकर जाम कर कंपनी में आवाजाही पर रोक लगा दिया।

वहीं कंपनी जाम की सुचना मिलते ही कंपनी से मान्यता प्राप्त पांच ग्राम विस्थापित सहयोग समिति के लोगों ने कंपनी गेट पहुंच कर बाहरी तत्वों द्वारा किए जा रहे गेट जाम का विरोध किया एवं गेट जाम कर रहे लोगों को कंपनी बंद करने की साज़िश बता वहां से खदेड़ दिया.वहीं दूसरी ओर पांच ग्राम विस्थापित सहयोग समिति के सचिव आशुतोष बेसरा ने बताया कि बाहरी तत्वों द्वारा कंपनी को बंद करने की साजिश रची जा रही है.8 साल के बाद यह कंपनी खुली है जिससे यहां के लोगों को फिर से रोजगार मिला है। कुछ लोग गलत आरोप लगाकर कंपनी गेट जाम किए थे जिसे हम लोगों द्वारा विरोध कर खदेड़ दिया गया। वहीं दूसरी ओर गेट जाम कर रहे हैं विस्थापित ने बताया कि हम लोगों ने जेबीकेएसएस के सहयोग से कंपनी गेट जाम किए थे। कंपनी प्रबंधन द्वारा 11 दिसंबर को वार्ता के लिए बुलाई है कंपनी प्रबंधन के आश्वासन पर हम लोगों ने गेट जाम हटाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *