मुख्यमंत्री चंपई सोरेन 4 मई को चक्रधरपुर में चुनावी सभा को करेंगे संबोधित

Chaibasa :- आगामी 04 मई 2024 (शनिवार) को राज्य के मुख्यमंत्री चम्पाई सोरेन चक्रधरपुर के बुड़ीगोड़ा में इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी की चुनावी सभा को सम्बोधित करेंगे.

इसे भी पढ़ें :- झारखण्ड के सभी 14 सीटों को जीतेगा इंडी गठबंधन – सीएम, कल्पना सोरेन ने भाजपा पर साधा निशाना, जोबा माझी को जिताने की अपील

मुख्यमंत्री चंपई सोरेन

इस अवसर पर मंत्री दीपक बिरुवा, इंडिया महागठबंधन की प्रत्याशी जोबा माझी, जिला अध्यक्ष सह विधायक सुखराम उरांव, विधायक निरल पुरती, विधायक सोनाराम सिंकु समेत महागठबंधन घटक दलों के सभी प्रमुख नेतागण उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा पश्चिमी सिंहभूम जिला समिति के सचिव सह लोकसभा चुनाव संचालन समिति के सदस्य सोनाराम देवगम ने दी.

इसे भी पढ़ें :- अपने हक, अधिकार को बचाना है तो महागठबंधन प्रत्याशी जोबा माझी को जिताना है : मंत्री दीपक बिरुवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *