Saraikela : खतियानी जोहार यात्रा में राज्यपाल पर बरसे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा बीजेपी के इशारे पर वापस हुआ विधेयक, सवा तीन करोड़ लोगों ने चुना सरकार वो बोका नही, अब बोका भी ठोकेगा

Saraikela : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ख़ातियानी जोहार यात्रा के दूसरे चरण के तहत सोमवार को सरायकेला स्थित बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित जोहार यात्रा में कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने राज्यपाल रमेश बैस पर जमकर निशाना साधा, मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्यपाल ने भाजपा के प्रभाव में आकर 1932 आधारित खतियान नीति को लौटाया है. महामहिम सरकार के विपरीत चल रहे हैं. यही हाल सभी राज्यों का है जहां भाजपा राज्यपाल आसीन है.

 

 

सरायकेला के बिरसा मुंडा स्टेडियम में आयोजित खटियाणी जोहार यात्रा में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का स्थानीय विधायक सह आदिवासी कल्याण एवं परिवहन मंत्री चंपई सोरेन द्वारा स्वागत किया गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता भी मौजूद रहे. जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के बूढ़े बुजुर्गों की चेहरे और माथे की लकीरें बताती हैं कि किस संघर्ष से झारखंड अलग राज्य मिला है. राज्य के बुजुर्गों ने जल जंगल जमीन और अपने हक अधिकार के लिए अलग राज्य की लड़ाई लड़ी है. झारखंडी होने वजूद बचाने प्राणों की आहुति दी है.

 

हेमंत सोरेन ने राज्यपाल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 1932 विधेयक वापस किये यह नई बात नही है. भाजपा की सरकार द्वारा राज्यपाल के माध्यम से सरकार को परेशान करने का काम कर रहे हैं. यह दिल्ली या अंडमान निकोबार नही है यह झारखंड है यहां सरकार जो चाहेगी वही लागू होगा, गवर्नर जो चाहेगा वह नही होगा. जो संवैधानिक कसम खा कर बैठे हुए है उसकी धज्जियां उड़ेगा होने नही देंगे. कहते है कानून बनाया नियम संगत नही है अजीब बात है, साढ़े तीन करोड़ लोग सरकार बनाये हैं वह बोका नही है. केंद्र सरकार पर भी निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि साढ़े आठ लाख आवास के लिए पैसे मांगे तो केंद्र सरकार ने नही दिए क्या पैसा नही देना संवैधानिक हैं क्या जीएसटी के कारण 5000 करोड़ का नुकसान राज्य हो रहा है. 40 साल लग गया राज्य बनाने में और 20 वर्ष आदिवासी मूलवासी को सत्ता हासिल करने में लगा.बाकी समय गुजरात दिल्ली को चलाने वालो ने सरकार चलाया. मुख्यमंत्री के अलावा जनसभा को मंत्री चंपई सोरेन मंत्री बन्ना गुप्ता मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने भी संबोधित किया इसके अलावा खरसावां विधायक दशरथ गागराई ईचागढ़ की विधायक सविता महतो ने भी ख़ातियानी जोहार यात्रा में जनसभा को संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Adityapur Clean 2026: आदित्यपुर नगर निगम की डिजिटल पहल: अब एक ‘स्कैन’ से दूर होंगी जनसमस्याएं ​स्वच्छता सर्वेक्षण जन सहभागिता कार्यक्रम में ‘क्लीन आदित्यपुर’ का संकल्प, मेयर , डिप्टी मेयर और प्रशासक ने लॉन्च किया क्यूआर कोड सिस्टम