किरीबुरु में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम आयोजित, ग्रामीणों को आवश्यक सामग्री का वितरण

गुवा संवाददाता | 03 जनवरी 2026 (शनिवार)
राजीव रंजन, कमाण्डेन्ट 26वीं वाहिनी, केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के निर्देशानुसार डी/26वीं वाहिनी सीआरपीएफ द्वारा किरीबुरु परिसर में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सहायक कमाण्डेन्ट श्री महेश्वर कुमार चौरसिया ने किया।

सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव थलकोबाद में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के ग्रामीणों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित करना तथा उनके दैनिक जीवन से जुड़ी आवश्यकताओं में सहयोग प्रदान करना था। इस अवसर पर ग्रामीणों के बीच विभिन्न उपयोगी सामग्रियों का वितरण किया गया। वितरित सामग्री में ठंड से बचाव हेतु कंबल, आवास उपयोग के लिए टीन शीट, कृषि कार्य के लिए बीज, बच्चों के लिए खेल सामग्री एवं पठन-पाठन सामग्री, छाते तथा महिलाओं के लिए रसोई उपयोग के बर्तन शामिल थे।

आवश्यक सामग्री प्राप्त कर ग्रामीणों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी। ग्रामीणों ने सीआरपीएफ के इस जनकल्याणकारी प्रयास की सराहना करते हुए सुरक्षा बलों के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक कमाण्डेन्ट महेश्वर कुमार चौरसिया ने ग्रामीणों से नक्सलियों एवं असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आने की अपील की। उन्होंने कहा कि केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल एवं जिला पुलिस क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करने के लिए सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने ग्रामीणों से सुरक्षा बलों के साथ सहयोग बनाए रखने का भी आग्रह किया।

इस अवसर पर निरीक्षक निरंजन कुमार, उपनिरीक्षक राजीव राणा, उपनिरीक्षक रोहित कुमार (थाना प्रभारी, किरीबुरु), पार्वती किडो (मुखिया, किरीबुरु पंचायत) सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

सिविक एक्शन प्रोग्राम के माध्यम से सीआरपीएफ ने एक बार फिर समाजसेवा, जनसंपर्क और क्षेत्रीय विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया।

http://सारंडा के नक्सल प्रभावित गांव थलकोबाद में सीआरपीएफ का सिविक एक्शन प्रोग्राम, ग्रामीणों को मिली राहत सामग्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप