चाईबासा : चुनाव में सीएम हेमंत सोरेन ने किया था वादा, नही किया पूरा अब 20 मार्च को धरना प्रदर्शन – thenews24live

Chaibasa (चाईबासा) : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन विधानसभा चुनाव-2024 के चुनावी सभाओं में “भूमि बैंक” को रद्द करने और पेसा नियमावली बनाकर लागू करने का वादा किया था. लेकिन अब झारखण्ड सरकार अपने चुनावी वादों से मुकर रही है. उक्त बातें भारत आदिवासी पार्टी पश्चिमी सिंहभूम कार्यक्रम प्रभारी सुशील बारला ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कही.

इसे भी पढ़ें : लगातार हुई भारी बारिश के कारण मनोहरपुर के धनापाली पुलिया धंस गई, एहतियातन पुलिस ने पुलिया से आवागमन पर लगाई रोक

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के वादा खिलाफी के खिलाफ 20 मार्च 2025 को पुराना डीसी ऑफिस चाईबासा में “भारत आदिवासी पार्टी” पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा के तत्वावधान में “एकदिवसीय धरना” कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. धरना कार्यक्रम के बाद उपायुक्त के माध्यम से महामहिम राज्यपाल राँची को ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम का आयोजन किया गया है.

इसे भी पढ़ें : http://सारंडा के नोवामुंडी-मनोहरपुर प्रखंड प्रमुखों और किरीबुरू मुखिया ने जीप अध्यक्षा को अपनी क्षेत्र की समस्या से करवाया अवगत, मिला आश्वासन

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”