हथियार का भय दिखाकर लोगों को डराते अपराधी कट्टा के साथ गिरफ्तार

Saraikela :- सरायकेला जिला के तिरुलडीह थाना की पुलिस ने गुप्ता सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को एक लोडेड देशी कट्टा ओर दो जिंदा गोली के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार व्यक्ति का नाम योगेंद्र साव उर्फ मोटू साव है, जो कि तिरुलडीह थाना क्षेत्र के ही सिरकाडीह का रहने वाला है.
इसे भी पढ़ें :- Saraikela Murder: होमगार्ड महिला कॉन्स्टेबल की गोली मारकर हत्या हथियार छोड़ भागे अपराधी जांच में जुटी पुलिस
इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी देते हुए चांडिल अनुमंडल के एसडीपीओ संजय कुमार सिंह ने कहा कि रविवार शाम को तिरुलडीह थाना प्रभारी रितेश कुमार को संध्या गश्ती के दौरान गुप्त सूचना मिली कि एक व्यक्ति हथियार लहराकर लोगों को धमकी देते हुए तिरुलडीह थाना क्षेत्र के सिरकाडीह से खटाल रोड से तिरूलडीह की ओर पैदल जा रहा है। इसकी सूचना वरीय पदाधिकारी को देते हुए निर्देशानुसार उक्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु थाना प्रभारी ने अपने साथ के गश्ती दल के साथ कालिन्दी बस्ती खटाल के पास पहुंचे तो देखा कि एक व्यक्ति पुलिस वाहन को देखकर भागने लगा, जो पत्थर से ठोकर लगकर वहीं पर गिर गया। गिरने पर उसे पकड़ लिया गया। उक्त पकड़ाये व्यक्ति का नाम पता पूछने पर अपना नाम योगेन्द्र साव उर्फ मोटु साव बताया, जिसकी तलाशी के क्रम में उसके पास से एक लोडेड कट्टा एवं जींस पैंट के पॉकेट से 01 जिन्दा गोली पाया गया। एसडीपीओ ने बताया कि इस संबंध में तिरुलडीह थाना में काण्ड सं0-14/ 23, धारा-12 (1-बी) ए/26 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत मामला दर्ज कर गिरफ्तार व्यक्ति को न्याययिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।
http://जेएससीए अंतर संस्थानिक लीग 2022-23, सेरसा चक्रधरपुर एवं आरएसबी ट्रांसमिसन आदित्यपुर ने जीते अपने-अपने मैच

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *