कपाली ओपी के गौरी घाट में अवैध बालू उठाव के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

चांडिल (सरायकेला-खरसावां) : कपाली ओपी क्षेत्र अंतर्गत गौरी घाट में लंबे समय से जारी अवैध बालू उत्खनन और ढुलाई के खिलाफ शुक्रवार को स्थानीय ग्रामीणों का आक्रोश फूट पड़ा। बड़ी संख्या में ग्रामीण घाट पर एकत्र होकर विरोध प्रदर्शन करते हुए बालू माफियाओं पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।

ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी वैध टेंडर और प्रशासनिक अनुमति के दिन-रात बालू उठाव किया जा रहा है, जिससे नदी के पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंच रहा है। साथ ही इससे गांव की सामाजिक, धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराएं भी प्रभावित हो रही हैं।

श्मशान घाट को बनाया गया बालू डंपिंग यार्ड
प्रदर्शन कर रहे ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि श्मशान घाट में बालू का अवैध डंपिंग किया जा रहा है। इसके चलते अंतिम संस्कार की प्रक्रिया बाधित हो रही है और ग्रामीणों को मजबूरी में अन्य स्थानों पर अंतिम संस्कार करना पड़ रहा है, जो उनकी धार्मिक आस्था और मानवीय गरिमा के साथ खिलवाड़ है।

सिंडिकेट की मुनाफाखोरी, सरकार को राजस्व नुकसान
स्थानीय लोगों का कहना है कि बालू माफिया और सिंडिकेट इस अवैध कारोबार से भारी मुनाफा कमा रहे हैं, जबकि राज्य सरकार को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान उठाना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि बिना टेंडर और निगरानी के यह अवैध उत्खनन आखिर कब तक जारी रहेगा।

प्रशासन से तीन प्रमुख मांगें
ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि—

  • गौरी घाट में अवैध बालू उठाव तत्काल बंद कराया जाए

  • श्मशान घाट से बालू डंपिंग तुरंत हटाई जाए

  • दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए

अब देखना यह होगा कि प्रशासन ग्रामीणों की इस गंभीर समस्या पर कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है या यह मामला भी अन्य शिकायतों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाता है।

वार्ड 23

Adityapur Ward 23Election: वार्ड 23 का चुनावी रण: ‘मोतियों का हार’ लेकर मैदान में उतरे प्रवीण सिंह, कल्पनापुरी में भ्रष्टाचार मुक्ति और प्रदूषण से आजादी का संकल्प; 11 सूत्रीय एजेंडे के साथ जनता के बीच पहुंचे प्रत्याशी

चुनावी शंखनाद

Adityapur RIT Mandal Bjp Office: चुनावी शंखनाद: आरआईटी मंडल में खुला भाजपा समर्थित महापौर प्रत्याशी संजय सरदार का कार्यालय, वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में फीता काटकर हुआ उद्घाटन, पदयात्रा के जरिए दिखाया शक्ति प्रदर्शन

Adityapur Ward 9 Conspiracy: चुनावी साजिश या पारिवारिक विवाद? वार्ड 9 की प्रत्याशी राखी मार्डी ने ‘फरार’ होने की खबरों को नकारा, पति और राजनीतिक विरोधियों पर लगाया छवि धूमिल करने का गंभीर आरोप, थाने में लिखित शिकायत दर्ज