दिवंगत पत्रकार बिनोद दास के आश्रितों को मिले आर्थिक और सामाजिक सहयोग – प्रीतम भाटिया

ज्ञापन सौंपते एआईएसएमजेडब्लूए के पत्रकार पत्रकार

Jamshedpur : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया ने जमशेदपुर के दिवंगत पत्रकार बिनोद दास के आश्रितों को पेंशन, आवास, बिजली, पानी, शिक्षा और आर्थिक सहयोग की मांग की है.

पत्रकार विनोद दास के आश्रितों को मिले आर्थिक सहयोग-प्रीतम भाटिया, 50 हजार रुपए और एक वर्ष का सूखा राशन देगी शहरी जिला कमिटी AISMJWA

इस संदर्भ में  भाटिया ने आज जमशेदपुर शहरी जिला महासचिव आशीष गुप्ता के नेतृत्व में कोल्हान आयुक्त को 7 सूत्री मांग पत्र सौंपा है. आयुक्त हरि किशोर केशरी ने पत्रकारों को आश्वस्त किया कि इस संदर्भ में उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को निर्देशित किया जाएगा. आश्रितों को सभी योजनाओं का लाभ दिया जाएगा. ज्ञापन सौंपने वालों में ऐसोसिएशन के कोल्हान प्रभारी अजय महतो, कोल्हान अध्यक्ष रंजीत राणा और देवेंद्र सिंह मौजूद थे.

ज्ञापन सौंपते एआईएसएमजेडब्लूए के पत्रकार पत्रकार
ज्ञापन सौंपते एआईएसएमजेडब्लूए के पत्रकार पत्रकार

इसके अलावा ऐसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय ने भी 7 सूत्री मांग पत्र राज्यपाल के नाम ईमेल द्वारा भेजा है. एसोसिएशन के शहरी जिला अध्यक्ष बिनोद सिंह द्वारा भी एक मांग पत्र उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम को सौंपा गया है. उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा डीडीसी और एसडीएम को बिनोद दास के आश्रितों को तमाम सरकारी योजनाओं से जोड़ने का निर्देश दिया है. मौके पर प्रदेश सचिव नागेंद्र कुमार, शहरी जिला सचिव अरूप मजूमदार, इंद्रजीत भुल्लर, अमिताभ वर्मा, मनोज शर्मा, दिनेश श्रीवास्तव सहित अन्य कई पत्रकार उपस्थित थे.

http://AISMJWA के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व आयुक्त घायल पत्रकार से मिले

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur Ward17: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव के पक्ष में महिलाओ का समर्थन, ​विजनरी नेतृत्व और मूलभूत सुविधाओं के संकल्प के साथ घर-घर पहुँच रहे समर्थक; ‘साइकिल पंप’ निशान पर मांगा वोट

वार्ड 14

Adityapur Municipal Election Mayor Candidate: आदित्यपुर मेयर प्रत्याशी बिनोती हांसदा का तूफानी जनसंपर्क: विकास मॉडल’ को पूरे निगम में लागू करने का संकल्प, पेयजल संकट दूर करना और मूलभूत सुविधाओं का विस्तार पहली प्राथमिकता