देवेंद्र सिंह, अभिषेक और चरणजीत को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, AISMJWA में जिला से लेकर प्रदेश तक में हुआ बदलाव

Ranchi : ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की प्रदेश कमेटी में आंशिक बदलाव को लेकर प्रदेश अध्यक्ष शैलेंद्र जायसवाल बंटी और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष सियाराम शरण सिंह से फोन पर प्रदेश महासचिव प्रविंद पांडेय की चर्चा हुई.

इसे भी पढ़ें : केंद्रीय राज्य मंत्री को AISMJWA ने सौंपा ज्ञापन.पत्रकार सुरक्षा कानून, बीमा, पेंशन, आयोग सहित फर्जी मामलों की सीबीआई जांच की भी रखी मांग

इस संदर्भ में संगठन में पुनः कुछ नये और पुराने चेहरों को महत्वपूर्ण पदों पर शामिल कर झारखंड में पत्रकारों की सुरक्षा और सम्मान योजना पर राज्य स्तरीय आंदोलन की रणनीति बनाई गई है. इसको लेकर ऐसोसिएशन द्वारा तय हुआ कि कोल्हान में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए देवेंद्र सिंह को झारखंड में प्रदेश सचिव,अभिषेक मिश्रा को कोल्हान अध्यक्ष और चरणजीत सिंह को जमशेदपुर शहरी जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी जाएगी.


इस संदर्भ में ऐसोसिएशन के प्रदेश प्रभारी गणेश मिश्रा और सह प्रभारी शंकर गुप्ता से सहमति मिलने के बाद जल्द ही तीनों को धनबाद स्थित ऐसोसिएशन के प्रदेश कार्यालय में प्रमाण पत्र दे दिया जाएगा.
प्रदेश महासचिव द्वारा तय किया गया है कि फिलहाल तीनों ही पदाधिकारी ऐसोसिएशन में अपने नये पदों पर महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने की दिशा में कार्यरत रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : http://AISMJWA ने चलाया अभियान,सत्र में रखो हमारी मांग

Share करें

✓ Link copy हो गया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Go Digit General Insurance

Go Digit General Insurance Consumer Case : Go Digit को बीमा दावा खारिज करना पड़ा भारी, आयोग ने ₹2.34 लाख लौटाने के साथ ₹40 हजार मुआवजे का दिया आदेश चाईबासा के उपभोक्ता की शिकायत पर जिला आयोग का फैसला, बीमा कंपनी को 9% ब्याज भी देना होगा; 45 दिन में भुगतान नहीं हुआ तो ब्याज बढ़कर 12%

सेल क्वार्टर

Woman Complaint Quarter Occupation : बारिश में ढहा कच्चा घर, सेल का आवंटित क्वार्टर भी नहीं मिला; देवर पर कब्जे का आरोप चार बेटियों के साथ तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर महिला, गुवा थाना में शिकायत देकर आवास खाली कराने की मांग