धनबाद : जमीन व्यवसायी कृष्णा मंडल को अज्ञात अपराधियों ने मारी गोली, रेफर

Dhanbad : धनबाद में बेलगाम अपराधियों के द्वारा लगातार गोलीबारी और बमबाजी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में बुधवार की दोपहर को जमीन कारोबारी गोविंदपुर निवासी कृष्णा मंडल को अज्ञात हमलावरों ने गोविंदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आमाघाटा के समीप गोली मारकर घायल कर दिया.

धनबाद : कोलियरी में संचालित आउटसोर्सिंग परियोजना के पास ट्रांसपोर्टिंग रोड में तीन महिलाए जमीदोज, बचाव कार्य जारी

जिससे गोली कृष्णा मंडल के कमर में लगी. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बलियापुर हीरक रोड स्थित जेपी हॉस्पिटल ले गया. जहां उनकी स्थिति गंभीर को देखते हुए डॉक्टरो ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया. घटना की सूचना पाकर डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय समेत कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है. गोलीबारी किसने की है इसका अभी तक खुलासा नहीं हो सका है.

घटना के संबंध में डीएसपी वन अमर कुमार पांडेय ने बताया कि गोविंदपुर थाना अंतर्गत नवाटांड में गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया गया है. जख्मी व्यक्ति गोविंदपुर के जमीन कारोबारी कृष्णा मंडल है. फिलहाल वे खतरे से बाहर है और उसे बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर किया गया है. आगे की कार्रवाई की जा रही है अपराध कर्मियों को चिन्हित की जा रही है जल्द ही अपराधियों को चिन्हित करके गिरफ्तार कर लिया जाएगा.


साथी उन्होंने कहा कि अपराधियों ने कृष्ण मंडल के कमर में गोली लगी है. प्रथम दृश्या जमीन विवाद को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है. इसके साथ ही अन्य बिंदुओं पर भी छानबीन की जा रही है.

http://मारपीट और गोली चालन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, हथियार और जिंदा कारतूस भी बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *