Effort to rid Jamshedpur of railway crossing : जमशेदपुर को रेल फाटक से निजात दिलाने की कोशिश, 3 आरओबी निर्माण को लेकर सीएम से मिले विधायक मंगल कालिंदी

Jamshedpur (जमशेदपुर) : जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने शुक्रवार को झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर कई मांगें रखीं. उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत जमशेदपुर प्रखंड की 22 पंचायतों में लगभग एक लाख लोग निवास करते हैं.

मुख्यमंत्री से मुलाकात कर मांगे रखते हुए मंगल कालिंदी

इसे भी पढ़ें : Good initiative for road: विधायक मंगल कालिंदी मंत्री से मिले, जुगसलाई विधानसभा को पांच सड़कों की मिली सौगात

उन्होंने बताया कि टाटानगर रेलवे स्टेशन एक व्यस्ततम रेलवे जंक्शन है, जहां ट्रेनों का आना-जाना हमेशा लगा रहता है. रोजाना इन पंचायतों के लोगों को अपने कार्यों के सिलसिले में स्कूल, कॉलेज, बाजार, स्टेशन तथा मजदूरों को फाटक पार कर जमशेदपुर शहर को आना पड़ता है, जिससे रेलवे फाटक पर हमेशा अप्रिय घटना की आशंका बनी रहती है. फाटक पर प्रायः जाम की भी स्थिति बनी रहती है. यदि कुल 22 पंचायतों के निम्नांकित स्थलों पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) के निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी तथा दुर्घटनाओं से भी निजात मिलेगी. विधायक मंगल कालिंदी बताया कि इस विषय पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अविलम्ब कार्रवाई का भरोसा दिया है.

यहां आरओबी निर्माण के लिए सौंपे ज्ञापन

बारीगोड़ा फाटक से जोजोबेड़ा रेलवे फाटक होते हुए टेलको कंपनी के दक्षिणी गेट के सामने तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण.

  1. बोरा प्लांट से रेलवे कॉलोनी होते हुए खासमहल लोको मोड़ तक
    रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण.
  2. मकदमपुर फाटक से सलगाझड़ी काली मंदिर तक रेलवे ओवर ब्रिज का निर्माण.

इसे भी पढ़ें : http://Jamshedpur News: खरकई नदी में बांध निर्माण के लिए मंत्री से मिले विधायक मंगल कालिंदी, सदन में भी उठाई मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ

वार्ड 18

Adityapur Ward18 Conspiracy: आदित्यपुर नगर निगम चुनाव: वार्ड 18 में ‘फेक वीडियो’ वॉर, प्रत्याशी अंकुर सिंह का विरोधियों पर तीखा हमला ​”हार के डर से साजिश रच रहे विरोधी, मेरे बीमार बड़े पापा के नाम का इस्तेमाल करना शर्मनाक”