पुलिस और पीएलएफआई के बीच हुई मुठभेड़, दोनो ओर से चली सैकडों राउंड गोलियां

Chaibasa :- पश्चिम सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर में पुलिस और पीएलएफआई नक्सलियों के बीच शनिवार देर रात मुठभेड़ हो गया. पुलिस एवं PLFI उग्रवादियों के बीच दोनों ओर से सैकडों राउंड गोलियां चली है. एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है.

जानकारी के अनुसार पश्चिमी सिंहभूम जिले के घोर नक्सल प्रभावित बांगुर जंगल में दिकी लता गांव के समीप पीएलएफआई नक्सलियों का एक दस्ता आने की सूचना पुलिस को मिली थी. घटना के बाद 109 बटालियन सीआरपीएफ, जैप और झारखंड पुलिस के जवानों के साथ बंदगांव थाना प्रभारी विकास कुमार के नेतृत्व में देर रात नक्सलियों के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया. इस दौरान कनसिया और दिकीलता गांव के बीच बांगुर जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच आमने-सामने हो गया. फिर दोनों तरफ से 30 से 35 राउंड गोलियां चली. घटना के बाद अंधेरा का फायदा उठाते हुए नक्सलियों ने जंगल के ओर भाग खड़े हुए. करीब 10 से 15 मिनट तक दोनों ओर से रुक-रुक कर गोली चलती रही करीब दोनो और से 30-35 राऊड गोलियां चली फायरिंग बंद होने के बाद पुरे एरिया को कोडन कर सर्च किया गया तो सर्च के दौरान एक 315 बोर की राईफल मैगजीन के साथ एवं एक 9MM लोडेड मैगजीन बरामद की गयी. नक्सली के गिरफ्तारी हेतु सर्च अभियान जारी है.

बाद में पुलिस स्वच्छ अभियान शुरू किया तो नक्सलियों का एक राइफल और कुछ सामग्री बरामद किया. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. इस संबंध में पश्चिमी सिंहभूम जिला के एसपी आशुतोष शेखर ने कहा कि पुलिस को सफलता मिली है.

 

जप्त सामानों का विवरण:-

01. 315 बोर की राईफल

02. 315 का एक मैगजीन

03. 315 का चार जिंदा गोली

04. 9MM एक मैगजीन

05. 9MM दो जिंदा गोली

106. एक टर्च

07. दो जिंस

08. दैनिक उपयोग का सामान

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *