Gamharia (गम्हरिया) : रामनवमी के पावन अवसर पर पूरा इलाका जहां भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा, वहीं बजरंगी सेना ने सेवा और समर्पण की ऐसी मिसाल पेश की, जिसने सभी का दिल जीत लिया। झंडा विसर्जन जुलूस के दौरान तपती धूप में संगठन के कार्यकर्ताओं ने हजारों श्रद्धालुओं के बीच शर्बत, चना और गुड़ का वितरण कर मानवता और धर्म का अनूठा संदेश दिया।
पांच वर्षों से सेवा का निरंतर संकल्प
बजरंगी सेना के अध्यक्ष जसवीर सिंह (बाबू) ने बताया कि संगठन पिछले पांच वर्षों से लगातार दशमी के दिन इस सेवा शिविर का आयोजन कर रहा है।
उन्होंने कहा कि “राम भक्तों की सेवा ही बजरंग बली की सच्ची भक्ति है” — और यही भावना इस आयोजन की पहचान बन चुकी है।
इस दौरान जुलूस में शामिल युवाओं और स्थानीय लोगों में भारी उत्साह देखने को मिला।
इन कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका
सेवा शिविर को सफल बनाने में कई समर्पित सदस्यों ने सक्रिय योगदान दिया, जिनमें प्रमुख हैं:
अनुज गुप्ता, अमित सिंह, असीम चक्रवर्ती
राहुल शर्मा, विशाल मोदक, अभिजित दास
सौरभ राय, श्री प्रकाश, विष्णु सिंह
सौरव सिंह, बिट्टू पांडेय, सुमन डे
रघुनाथ सिंह सरदार, मंटू मंडल
अखाड़ों का दमदार प्रदर्शन, सुरक्षा रही कड़ी
जुलूस में जटाधारी शिव मंदिर अखाड़ा समिति (टायो गेट) तथा सतवाहिनी और जमालपुर के नवयुवक महावीर अखाड़ा समिति के युवाओं ने शानदार करतब दिखाकर माहौल को और रोमांचक बना दिया।
प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद रहा। गम्हरिया से कांड्रा तक RAF और पुलिस बल की तैनाती के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
जुलूस का समापन टाटा-कांड्रा मार्ग स्थित प्रखंड कार्यालय के समीप शिव-हनुमान मंदिर में हुआ।









