बोकारो में रंगदारी गिरोह का भंडाफोड़, 7 अपराधी गिरफ्तार; हथियार व कारतूस बरामद

बोकारो खबर, रंगदारी गैंग

Bokaro (बोकारो) : बोकारो पुलिस ने रंगदारी मांगने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए सात अपराधियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से हथियार, कारतूस, मोबाइल फोन सहित कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हाल के दिनों में अमन साह (मृत), राहुल दुबे एवं मयंक सिंह गिरोह के नाम पर प्रकाश शुक्ला द्वारा जिले के व्यवसायियों से मोबाइल फोन के माध्यम से रंगदारी मांगी जा रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक (नगर) के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया।

Kapali Criminal Arrested: कपाली पुलिस को मिली सफलता: रंगदारी और हमले का नामजद शातिर अपराधी संतोष गोप उर्फ बावला, भेजा गया जेल

SIT की कार्रवाई में बड़ा खुलासा

गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का उद्भेदन किया और कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से रंगदारी मांगने में प्रयुक्त मोबाइल फोन, हथियार, कारतूस और अन्य सामग्री जब्त की गई।

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया इस गिरोह का सरगना है, जिसके खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में करीब 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

बरामद सामान

छापेमारी के दौरान पुलिस ने
लोडेड देशी कट्टा,
7.65 एमएम पिस्टल,
.315 बोर जिंदा कारतूस
मैगजीन,
कई मोबाइल फोन व सिम कार्ड,
स्कूटी एवं अन्य सामान
बरामद किए हैं।

फायरिंग में घायल हुआ आरोपी

पुलिस के अनुसार, हथियार बरामदगी के दौरान मुख्य आरोपी प्रिंस गुप्ता उर्फ भाटिया ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी, जिसमें वह स्वयं घायल हो गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

अपराधियों का नेटवर्क उजागर

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य व्यवसायियों के मोबाइल नंबर जुटाकर उन्हें धमकी देते थे और रंगदारी की मांग करते थे। इस गिरोह का नेटवर्क जिले के कई इलाकों में सक्रिय था।

पुलिस का संदेश

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जिले में अपराध और रंगदारी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम लोगों और व्यवसायियों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। बोकारो पुलिस की इस कार्रवाई से रंगदारी गिरोह पर बड़ी चोट मानी जा रही है। इससे जिले में कानून-व्यवस्था मजबूत होने की उम्मीद है।

http://Adityapur IAS officer’s father, demanded extortion of Rs 1 lakh:आईएएस अधिकारी के पिता पर असामाजिक तत्वों का हमला, मांगी एक लाख की रंगदारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *