टैंकर दुर्घटना में तीन बच्चों की हुई मौत पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने सरकार से की परिजनों को मुआवजा देने की मांग

Chaibasa :- टैंकर दुर्घटना में तीन बच्चों की हुई मौत पर पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने सरकार से की परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है. बता दें कि मंझारी थाना अंतर्गत जांगीबुरु स्कूल के नीचे तेल लेकर जा रही टैंकर के ब्रेक फेल हो जाने से टैंकर पलट गया. जहां टैंकर के पलटने से सड़क के किनारे बैठे तीन मासूम बच्चों की दर्दनाक तरीके से मौत हो गई. ज्ञात हो की जांगीबुरु संक्रीर्ण घाटी है और तेल टैंकर का ब्रेक फेल हो जाने के कारण टैंकर अनियंत्रित हो गई और स्कूल के नीचे पलट गई. जिसके चपेट मे आने से तीन बच्चों की मौत हो गई. पुरे क्षेत्र गम का माहौल है.

पूर्व मंत्री बड़कुंवर गागराई ने भी हालत का जायजा लेते हुए परिवार जनो के लिए सवेंदना प्रकट करते हुए सरकार से इस दुख की घड़ी मे परिवारजनों तक आर्थिक सुविधा पहुंचाने की अपील की है. तो वही इस तरह की घटना और आगे न घटे इस पर प्रशासन से भी ध्यान देने की अपील की गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *