बीएड एनएसएस यूनिट महिला कॉलेज चाईबासा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 115 छात्राओं का हुआ जांच

Chaibasa:- बीएड एनएसएस यूनिट महिला कॉलेज चाईबासा में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन स्वयंसेवी संस्था “सरजोम उम्बुल” के सौजन्य द्वारा किया गया. छात्राओं तथा शिक्षक-शिक्षिकाओं से भरे बीएड विभाग के बहुउद्देशीय कक्ष में शिविर का शुभारंभ महिला कॉलेज की प्राचार्या डॉ प्रीतिबाला सिन्हा, बाहर से आए हुए डॉक्टरों तथा सवंयसेवियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया. स्वागत भाषण में महिला कॉलेज की प्राचार्या ने सभागार में उपस्थित सभों का स्वागत करते हुए कहा कि इस तरह का स्वास्थ्य शिविर महिला कॉलेज के लिए बहुत आवश्यक है. क्योंकि छात्राएं अक्सर एनिमिक होती है इसलिए इस तरह के शिविर से कॉलेज का वातावरण स्वस्थ एवं स्वच्छ होगा. इस अवसर पर डॉ प्रकाश कुमार झा ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और महिलाओं में होने वाली सामान्य बीमारियों से अवगत कराया एवं हमेशा समय-समय पर जांच कराते रहने की सलाह भी दी.

इस स्वास्थ शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टर के रूप में डॉ प्रकाश कुमार झा (एमडी मेडिसिन) डॉक्टर मानोसी संतरा (स्त्री रोग ) डॉक्टर सरिता जमुदा (स्त्री रोग) ने छात्राओं, शिक्षक- शिक्षिकाओं तथा शिक्षकेतर कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें परामर्श दिया. साथ ही जांच लैब, एडवांस कार्डिक लाइफ सपोर्ट एंबुलेंस के द्वारा ब्लड ग्रुप हिमोग्लोबिन शुगर, वाइडल टेस्ट, थायराइड के लिए सेंपल लिया गया. इस शिविर में लगभग 115 छात्राओं का डॉक्टर ने जांच किया, साथ ही परामर्श दिया गया एवं 135 छात्राओं का लैब द्वारा विभिन्न टेस्ट किया गया.

इस शिविर में पूरे समय तक स्वयंसेवी संस्था सरजोम उम्बुल के ऑर्गेनाइजर, डायरेक्टर दामो बोदरा और सलाहकार दीपक तुबिड, एवं चंद्र मोहन बिरुआ मौजूद रहे. 10 बजे सुबह से 4 बजे शाम तक चली. इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में एन एस एस प्रोग्राम ऑफिसर डॉ अर्पित सुमन टोप्पो, बीएड के विभागाध्यक्ष मोबारक करीम हाशमी, डॉ पुष्पा कुमारी, सुजाता किस्पोट्टा, राजीव नमता, धनंजय कुमार, सितेंद्र, प्रीति देवगम, डॉ ओनिमा मानकी, डॉ सुचिता बाड़ा एवं अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएँ बीएड की छात्राओं ने सहयोग दिया और इस आयोजन को सफल बनाया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वार्ड 17

Adityapur News Ward17: आदित्यपुर नगर निगम: वार्ड 17 में बिरेंद्र यादव ने झोंकी ताकत, सहपाठियों और मातृशक्ति ने संभाला मोर्चा ​‘साइकिल पंप’ संग घर-घर दस्तक; कचरा, नाली और पानी की समस्या के समाधान का दिया ठोस रोडमैप