Gamharia Income Tax Raid: हेमंत सोरेन के निजी आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी गम्हरिया में झामुमों नेता गणेश चौधरी के आवास, अंजनिया इस्पात में चल रही रेड

Adityapur: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निजी आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास समेत उनसे जुड़े ठिकानों पर आयकर विभाग की टीम ने शनिवार तड़के सुबह कार्रवाई की है.

गम्हरिया में झामुमो नेता गणेश चौधरी का आवास

आयकर विभाग की टीम ने निजी आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव से जुड़े  ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। जिसमें सरायकेला जिले के गम्हरिया स्थित अंजनिया इस्पात कंपनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय गणेश चौधरी के आवास एवं कार्यालय समेत आदित्यपुर औद्योगिक क्षेत्र स्थित व्यवसायी गोविंद पारीख के कारखाना में इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी शुरू की है. रेड संबंधित मामले की जानकारी आयकर विभाग द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं दी जा रही है। विधानसभा चुनाव से ठीक पूर्व हुए इस कार्रवाई से राजनीतिक गलियारों में हड़कंप मचा है। वहीं विपक्षी नेताओं ने इस कार्रवाई को भाजपा से प्रेरित करार दिया है.

वार्ड 17

Adityapur News Ward17 : वार्ड 17 में विकास की हुंकार: प्रत्याशी बिरेंद्र यादव के समर्थन में उतरे KMPM के पूर्व छात्र, घर-घर जाकर मांगा आशीर्वाद, 20 वर्षों की अनवरत जनसेवा और उपलब्धियों के दम पर मतदाताओं के बीच बनाई मजबूत पैठ